Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Nov, 2025 ♦ 3:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»विसर्जन जुलूस के दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर किया पथराव, 12 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज
    झारखंड

    विसर्जन जुलूस के दौरान भीड़ ने पुलिस टीम पर किया पथराव, 12 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज

    Team JoharBy Team JoharFebruary 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह : धनवार इलाके में पुलिस की टीम पर हमला किया गया, इसमें एक SI और एक महिला जवान घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। 50 से 60 अज्ञात लोगों के विरूद्ध भी केस पंजीकृत दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए 9 लोगों को हिरासत में लिया है। घटना सोमवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि धनवार थाना क्षेत्र के हेमरोडीह में मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला गया था।

    जुलूस में शामिल कुछ उपद्रवी युवक सड़क को अवरुद्ध कर DJ बजा रहे थे। नृत्य कर रहे थे। रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा बलों कुछ युवकों को जुलूस आगे बढ़ाने के लिए कहा। इससे नाराज होकर युवकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस वाहन पर पथराव किया गया। इसमें पुलिस की बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई।

    पुलिस वालों को छिपकर अपनी सुरक्षा करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते पर परसन तथा घोड़थम्बा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम का नेतृत्व SDM धीरेंद्र कुमार सिंह, SDPO मुकेश महतो, CO नरेश कुमार वर्मा कर रहे थे। पुलिस के जवानों व अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात को संभाला। हमले में घायल SI राणा मृत्युंजय सिंह तथा महिला कांस्टेबल का उपचार के लिए रेफरल अस्पताल धनवार में भर्ती कराया गया।

    इस बीच पुलिस की कार्रवाई से डर कर गांव के कई युवा घर छोड़कर फरार हो गए । थाना प्रभारी नागेन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें पुलिस अधिकारियों पर जानलेवा हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसी धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस टीम ने जुलूस में शामिल रहे DJ को जब्त कर लिया है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रतिबंधित संगठन JJMP के दो उग्रवादी गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल समेत गोलियां बरामद
    Next Article ओवरटेक करने के दौरान कोयला लदे ट्रक के नीचे घुसी बाइक, विशिष्ट इंडिया रिजर्व बटालियन में कार्यरत जवान की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    राज्य में नए डीजीपी को लेकर कयासों का दौर तेज, प्रशांत सिंह का नाम टॉप वन में !

    November 5, 2025
    गिरिडीह

    कार्तिक उद्यापन शोभा यात्रा के दौरान बदगुंदा गांव में बवाल, दो दर्जन लोग घायल

    November 5, 2025
    झारखंड

    BREAKING : डीजीपी अनुराग गुप्ता ने छोड़ा पद, सौंपा लिखित इस्तीफा

    November 5, 2025
    Latest Posts

    पटना में ट्रक-ऑटो की टक्कर में तीन की मौ’त, छह घायल

    November 5, 2025

    राज्य में नए डीजीपी को लेकर कयासों का दौर तेज, प्रशांत सिंह का नाम टॉप वन में !

    November 5, 2025

    कार्तिक उद्यापन शोभा यात्रा के दौरान बदगुंदा गांव में बवाल, दो दर्जन लोग घायल

    November 5, 2025

    BREAKING : डीजीपी अनुराग गुप्ता ने छोड़ा पद, सौंपा लिखित इस्तीफा

    November 5, 2025

    पलामू टाइगर रिजर्व में एक और जंगली हाथी की मौ’त, जांच में जुटा वन विभाग

    November 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.