Ranchi : झारखंड पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ एक बार फिर मिली बड़ी सफलता मिली है। बुधवार की सुबह हुई सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में आखिरकार 5 लाख के इनामी नक्सली कुंवर मांझी को मार गिराया है। हालांकि, इस मुठभेड़ में अन्य नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है। सुरक्षाबलों द्वारा इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, मुठभेड़ के दौरान शहीद जवान के बॉडी को लाने के लिए रांची से हेलीकॉप्टर बोकारो पहुंच चुकी है। कुछ घंटे में कोबरा 209 बटालियन के जवाब की बॉडी बोकारो से लेकर रांची पहुंच जायेगी।
2 महीने पूर्व हुई मुठभेड़ में मिली थी बड़ी सफलता पुलिस को
झारखंड पुलिस को बोकारो जिले में बीते 21 अप्रैल 2025 को पहली बार बड़ी सफलता मिली थी। एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान सुरक्षा बलों के जवानों ने एक करोड़ रुपए के इनामी विवेक समेत 8 नक्सलियों को मार गिराया था. डीआईजी कोयलांचल सुरेंद्र कुमार झा ने 8 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की थी। ललपनिया के लुगु बुरु पहाड़ की तलहटी में तड़के सुबह हुई मुठभेड़ में विवेक के अलावा कई अन्य इनामी नक्सली को मार गिराया गया था।
Also Read : बिहार कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू, 19,838 पदों के लिए 16 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जाम