Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Sep, 2025 ♦ 4:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»डुमरी उपचुनाव: अब तक 27.56 परसेंट हुई वोटिंग, वोटर्स में गजब का उत्साह
    गिरिडीह

    डुमरी उपचुनाव: अब तक 27.56 परसेंट हुई वोटिंग, वोटर्स में गजब का उत्साह

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2023Updated:September 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: गिरिडीह के डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंगलवार दिन के 11 बजे तक 27.56 परसेंट वोटिंग हुई। मतदाताओं में वोटिंग को लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा है। लोग मता​धिकार का इस्तेमाल करने को लेकर ज्यादा जागरूक हैं।  मतदान केंद्रों पर वोट करने के लिए लोगों की लाइन लगी है। इधर, सुबह से शुरू हुए मतदान को लेकर डुमरी के हर मतदान केंद्र में अर्धसैनिक बलों के साथ जिला पुलिस बल के जवान भी अलर्ट  पर हैं। अब तक मतदान के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

    महिलाएं ज्यादा जागरूक, बारिश में भी छाता लेकर पहुंची वोट डालने

    डुमरी में मतदान को लेकर महिलाएं ज्यादा जागरूक नजर आ रही हैं। बारिश होने के बावजूद महिलाएं छतरी लेकर मतदान केंद्रों पर वोट डालने पहुंच रही हैं। वहीं नए मतदाता भी पहली बार वोट करने को लेकर एक्साइटेड हैं। मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी लाइन लगी हुई है। सभी अपने अपने हाथ में पहचान पत्र लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

    240 भवनों में बने हैं मतदान केंद्र

    बता दें कि 240 भवनों में कुल 373 बूथ बनाए गए हैं, जहां पर 29,86,29 मतदाता अपने-अपने मता​धिकार का इस्तेमाल करेंगे। डुमरी सीट पर आइएनडीआइए गठबंधन की कैंडिडेट बेबी देवी का NDA की उम्मीदवार यशोदा देवी से सीधा मुकाबला है।

    2 लाख 98 हजार 630 वोटर्स

    विधानसभा में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1लाख 54 हजार 452 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1लाख 44हजार 174 है। तीन प्रखंडों में पड़ने वाले इस विधानसभा क्षेत्र में डुमरी में 199, नावाडीह में 129 और चंद्रपुरा प्रखंड में 45 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    1640 मतदान कर्मी तैनात किए गए हैं

    डुमरी उपचुनाव को लेकर मतदान संपन्न कराने के लिए करीब 1,640 मतदान कर्मियों को तैनात किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि सभी बूथों पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गयी है। उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से निर्भीक होकर और हर काम छोड़कर मतदान करने की अपील की है। 373 बूथों में से 200 बूथ माओवाद प्रभावित हैं। संवदेनशील मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर प्रतिनियुक्त किए गए हैं.

    Baby Devi Dumri by-election Dumri of Giridih. elections in Giridih Jharkhand voting voting in Dumri Yashoda Devi गिरिडीह गिरिडीह के डुमरी में चुनाव झारखंड मतदान डुमरी उपचुनाव डुमरी में मतदान बेबी देवी यशोदा देवी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखेलो झारखंडः प्रखंड, जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू, 17 अक्टूबर तक होगा आयोजन
    Next Article ई-रिक्शा से ओवर लोड हुआ शहर, तब खुली रांची नगर निगम की नींद

    Related Posts

    झारखंड

    दुर्लभ पक्षी की तस्करी करने वाला हजारीबाग में गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

    September 14, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व अपर सचिव सहित दर्जनों लोग कांग्रेस में शामिल, केशव ने दिलाई सदस्यता

    September 14, 2025
    झारखंड

    पलामू टाइगर रिजर्व में बाघों की निगरानी अब होगी हाईटेक, रेडियो कॉलरिंग से मिलेगी सटीक जानकारी

    September 14, 2025
    Latest Posts

    दुर्लभ पक्षी की तस्करी करने वाला हजारीबाग में गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

    September 14, 2025

    भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के बाद निषेधाज्ञा लागू

    September 14, 2025

    पूर्व अपर सचिव सहित दर्जनों लोग कांग्रेस में शामिल, केशव ने दिलाई सदस्यता

    September 14, 2025

    बुखार होने पर नहीं पीनी चाहिए कॉफी या चाय… जानें क्यों

    September 14, 2025

    इन जगहों पर कभी न लगाएं परफ्यूम, वरना हो सकता है नुकसान

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.