Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर जिले में नॉन स्टॉप हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस वर्ष कोल्हान क्षेत्र में बारिश ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है और डुमरिया प्रखंड में सबसे ज्यादा तबाही की सूचना सामने आई है।
डूब गए पुल-पुलिया, टूटी सड़कें
लगातार हो रही बारिश से कोवाली-डुमरिया सड़क पर बने दर्जनों पुल पानी में डूब गए हैं। कई जगहों पर तेज धार ने सड़क को पूरी तरह काट दिया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। डुमरिया का अंचल कार्यालय और थाना भी पानी में डूब गया है।
स्कूल में फंसे 162 बच्चे, NDRF ने बचाया
शनिवार को डुमरिया इलाके में स्थित लव कुश आवासीय विद्यालय के 162 स्कूली छात्र बारिश और बाढ़ के कारण स्कूल में फंस गए थे। रातभर बच्चों को स्कूल की छत पर बारिश में भीगते हुए बिताना पड़ा। रविवार को NDRF की टीम ने ग्रामीणों की मदद से तेज बहाव के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
किसानों की फसलें बर्बाद, पशुधन को भी नुकसान
बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेतों में पानी भर जाने से धान की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। कई पशु तेज बहाव में बह गए और कुछ को ग्रामीणों ने मुश्किल से बचाया। नदी किनारे बसे घरों में पानी घुस गया है, जिससे लोगों का जीवन संकट में है।
Also Read : जंगली हाथी के हमले में दो की मौ’त
Also Read : लूट का विरोध करने पर युवक को मा’री गो’ली, हालत गंभीर
Also Read : नेपाल में सुबह-सुबह आया भूकंप
Also Read : पूर्वांचल एक्सप्रेस में लूटपाट, यात्रियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
Also Read : क्यों मनाया जाता है 30 जून को सोशल मीडिया दिवस… जानें
Also Read : बदला जा सकता है झारखंड प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व…