Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Aug, 2025 ♦ 9:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»दुमका: बारिश के कारण मसानजोर डैम का जलस्तर बढ़ा, किसानों का सता रही यह चिंता…
    झारखंड

    दुमका: बारिश के कारण मसानजोर डैम का जलस्तर बढ़ा, किसानों का सता रही यह चिंता…

    Team JoharBy Team JoharAugust 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    दुमका। झारखंड के दुमका में लगातार हो रही बारिश के कारण मसानजोर डैम का जलस्तर बढ़ चुका है। जिसको देखते हुए पक्षिम बंगाल सरकार ने मसानजोर डैम का गेट खोल रखा है। लेकिन, पानी छोड़े जाने के कारण झारखंड के रानेश्वर प्रखंड के कई गांव में, खेतों में पानी अत्यधिक होने से धान की फसल नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।

    गेट खोलने के पूर्व झारखंड के इलाकों में इसकी सूचना मसानजोर डेम प्रबंधन की ओर से नहीं दी जा रही है। जिससे किसानों को पानी के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में खेतों में अत्यधिक पानी घुस जाने से धान की फसल नष्ट होने की संभावना बन रही है। इससे स्थानीय किसान चिंतित हैं।

    स्थानीय लोगों की मानें तो, मसानजोर डैम का पानी छोड़े जाने को लेकर आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मसानजोर डैम के पानी के कारण, कृत्रिम बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। मसानजोर से उत्पन्न बिजली और इसके पानी का लाभ झारखंड के लोगों को नहीं मिलता है।

    बता दें कि, मसानजोर डैम का अधिकार पक्षिम बंगाल सरकार को है और मसानजोर डैम के खतरे का पानी का निशान 392 फिट है। अगर खतरे के निशान के लगभग पानी मसानजोर डैम तक पहुंच जाता है तो, पक्षिम बंगाल सरकार लगातार पानी छोड़ देती है, जिससे झारखंड के रानेश्वर प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: आलू की कीमत में अचानक हुआ इजाफा, बंगाल से मंगाया जा रहा खास आलू
    Next Article रांची में मच्छर जनित रोगों के बढ़ने का खतरा, नहीं हो रही फॉगिंग की व्यवस्था

    Related Posts

    झारखंड

    चंपाई सोरेन रिम्स-2 की प्लॉट पर आज जोतेंगे हल, जमीन बचाने के लिए करेंगे विरोध

    August 24, 2025
    चाईबासा

    मनोहरपुर में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई घर ध्वस्त, एक युवक लापता

    August 24, 2025
    जमशेदपुर

    अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

    August 24, 2025
    Latest Posts

    चंपाई सोरेन रिम्स-2 की प्लॉट पर आज जोतेंगे हल, जमीन बचाने के लिए करेंगे विरोध

    August 24, 2025

    राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा आज पूर्णिया में, पप्पू यादव कर सकते हैं अपनी राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन

    August 24, 2025

    मनोहरपुर में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई घर ध्वस्त, एक युवक लापता

    August 24, 2025

    अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

    August 24, 2025

    झारखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 14 जिलों में फ्लैश फ्लड की आशंका

    August 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.