Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 3:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»नशे में धुत बाइक सवार ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, 4 घायल
    झारखंड

    नशे में धुत बाइक सवार ने खड़ी बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, 4 घायल

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पश्चिमी सिंहभूम : चक्रधरपुर-सोनुआ मुख्य मार्ग के केपीएस स्कूल के समीप खड़ी बाइक में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. इससे घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक बच्चा समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमन ने इनका इलाज किया. इसके बाद गंभीर रूप से घायल मरीजों को रेफर कर दिया गया, जबकि बहरागोड़ा निवासी एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

    नशे में धुत बाइक सवार ने टक्कर मारी

    जानकारी के मुताबिक बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के कोयमा गांव निवासी टुकून पात्रो अपनी धर्मपत्नी बंधनी महतो एवं बेटी बरसा पात्रो के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल मनोहरपुर जा रहे थे. इस दौरान चक्रधरपुर पहुंचने के बाद टुकून पात्रो ने केपीएस स्कूल के समीप बाइक खड़ा कर दी और शौच के लिए नीचे उतर रहे थे. इस दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार एक बाइक आई और खड़ी बाइक को टक्कर मार दी. तेज रफ्तार बाइक में बूढ़ीगोड़ा गांव निवासी सुरेश गगराई व प्लेस बोदरा सवार थे. दोनों युवक नशे की हालत में थे.

    चार लोग घायल

    घटना के बाद टुकून पात्रो की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि अन्य दो बाइक सवार सूरज गगराई व सुरा गगराई एवं टुकून पात्रो की धर्मपत्नी व बेटी भी गंभीर रूप से घायल हैं. सभी घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इधर, सूचना मिलते ही चक्रधरपुर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और पंचनामा करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : चुना भट्ठा में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल
    Next Article मुख्यमंत्री सोरेन की अनुमति के बाद आय से अधिक संपत्ति मामले में हेहल के सीओ पर FIR

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025
    Latest Posts

    बंदूक की नोक पर पेटरवार शराब दुकान में पांच लाख की लूट

    June 20, 2025

    झारखंड ATS व कोलकाता STF की बोकारो में रेड, अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, भारी पैमाने पर हथियार व शराब जब्त

    June 20, 2025

    सिकल सेल के संक्रमितों को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने का हो रहा प्रयास : CM हेमंत सोरेन

    June 19, 2025

    देशी कट्टा के साथ दो उचक्के धराये, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए करता था कांड

    June 19, 2025

    झारखंड सरकार और स्वानिति इनिशिएटिव के बीच हुआ MoU, राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.