Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 11:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»भाजपा का दुमका में अवैध उत्खनन को लेकर धरना, डॉ. लुईस मरांडी ने सरकार को दी चेतावनी
    झारखंड

    भाजपा का दुमका में अवैध उत्खनन को लेकर धरना, डॉ. लुईस मरांडी ने सरकार को दी चेतावनी

    Team JoharBy Team JoharJuly 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका: शुक्रवार को लगातार जारी झमाझम बारिश के बीच दुमका के फूलो झानो चौक पर भाजपा का 120 घंटे वाला धरना कार्यक्रम शुरू हो गया. भाजपा ने इसे सत्याग्रह का नाम दिया है. भाजपा ने संथाल परगना में हो रहे बालू, पत्थर, कोयला के अवैध उत्खनन और उसकी ढुलाई और गिरती कानून व्यवस्था को लेकर इस धरना कार्यक्रम का आयोजन किया है.

    धरने की शुरुआत में सारठ विधायक रणधीर सिंह, रघुवर सरकार में रही मंत्री डॉ. लुईस मरांडी समेत पूरे संथालपरगना प्रमंडल के पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार बनने के बाद खनिज पदार्थों की तस्करी खुलेआम चल रही है. करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा का 5 दिनों का सत्याग्रह का असर पूरे राज्य में होगा और हमलोग सरकार को घेरने का काम करेंगे. रणधीर सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है, चाहे वह रोजगार का मामला हो, विकास का मुद्दा हो या किसानों का मुद्दा हो. उन्होंने कहा कि इस सरकार ने प्रतिवर्ष पांच लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन 500 लोगों को भी नौकरी नहीं दी गई.

    इधर, पूर्व मंत्री और भाजपा नेत्री डॉ. लुईस मरांडी कहती है कि कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. सरकार के गुर्गे खुलेआम लूट खसोट मचाए हुए हैं. उन्होंने कहा कि इस धरना के माध्यम से सरकार को चेतावनी दे रहे हैं कि यह सब बंद करें. जनता सब समझ रही है, वह आपको छोड़ने वाली नहीं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में नदी में गिरी कार, तीन लोगों की मौत एक ने तैरकर बचाई जान
    Next Article रांची : लंबे समय से थाना में जमे बॉडीगार्ड, मुंशी, चालक पर गिरी गाज, 10 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.