Ranchi: आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती है। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर शत-शत नमन। डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी ईमानदार छवि, दूरदर्शी नेतृत्व और अर्थव्यवस्था में अहम योगदान के लिए हमेशा याद किया जाता है। उनकी जयंती पर नेताओं और नागरिकों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करने का सिलसिला लगातार जारी है।
Also read:गिरिडीह में नक्सली गतिविधियों पर पुलिस और CRPF का बड़ा वार…
Also read:रांची में गरबा और डांडिया की धूम, रंग-बिरंगे परिधानों से सजा माहौल
