Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 10:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री सोरेन से दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी सुजीत मुंडा ने मुलाकात की
    झारखंड

    मुख्यमंत्री सोरेन से दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी सुजीत मुंडा ने मुलाकात की

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी श्री सुजीत मुंडा ने मुलाकात की। श्री सुजीत मुंडा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि आगामी 4 दिसंबर से 17 दिसंबर 2022 तक आयोजित होने वाले ब्लाइंड क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड कप के लिए उनका चयन टीम इंडिया में हुआ है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी श्री सुजीत मुंडा को ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप में अच्छे प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने मौके पर श्री सुजीत मुंडा को क्रिकेट किट भी प्रदान किया।

    जमीन और घर देगी राज्य सरकार

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी श्री सुजीत मुंडा को रांची में जमीन तथा उक्त जमीन पर घर देने का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने श्री सुजीत मुंडा से कहा कि राज्य सरकार आपके बच्चों की पढ़ाई का पूरा जिम्मा उठाएगी। आपके बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले यह राज्य सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। नई खेल पॉलिसी के तहत स्कॉलरशिप एवं कैश अवार्ड का प्रावधान है, इसका लाभ आपको मिले इस निमित्त निर्देश दे दिया गया है। इससे पहले बातचीत के क्रम में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के समक्ष दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी श्री सुजीत मुंडा एवं उनकी पत्नी श्रीमती अनीता तिग्गा ने कहा कि उनके पास रहने के लिए अपना कोई घर नही है वर्तमान में भी मौसीबाड़ी, जगन्नाथपुर क्षेत्र में रहकर किसी तरह जीवन यापन करते हैं तथा उनकी आर्थिक स्थिति भी काफी दयनीय है। उनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें हरसंभव राज्य सरकार की ओर से मदद देने का भरोसा दिया है। मुख्यमंत्री ने खेल निदेशक को निर्देश दिया कि श्री सुजीत मुंडा की आवश्यकताओं और समस्याओं के मद्देनजर नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को जो सुविधाएं दी जाती हैं वे सुविधाएं उन्हें उपलब्ध कराई जाए।

    मुख्यमंत्री से मिलकर काफी खुश दिखे श्री सुजीत मुंडा

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात करने के बाद श्री सुजीत मुंडा काफी खुश दिखाई पड़े। मुख्यमंत्री से बातचीत करने के बाद श्री सुजीत मुंडा ने कहा कि निश्चित तौर पर अब मैं ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा। श्री सुजीत मुंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ उनकी काफी सकारात्मक वार्ता हुई है। मुख्यमंत्री ने उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिया है। श्री सुजीत मुंडा ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, खेल निदेशक श्रीमती सरोजनी लकड़ा एवं दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी श्री सुजीत मुंडा की धर्मपत्नी श्रीमती अनीता तिग्गा उपस्थित थे।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधायक बसंत सोरेन की पहल के बाद पुलिस ने लापता लड़की को किया बरामद, सितंबर महीने से थी अपने घर से लापता
    Next Article गैंगस्टर से धमकी मिलने के बाद बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा, सुपरस्टार को मिली Y+ कैटेगरी की सिक्योरिटी

    Related Posts

    झारखंड

    मैट्रिक और इंटर स्क्रूटिनी के लिए आवेदन शुरू, जानें मदरसा परीक्षा की तारीख

    June 18, 2025
    जामताड़ा

    जामताड़ा में स्कॉर्पियो चोरी, चोरों ने GPS तोड़कर पुलिस को दी खुली चुनौती

    June 18, 2025
    झारखंड

    रांची में NTPC RRB परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, तीसरी शिफ्ट रद्द

    June 18, 2025
    Latest Posts

    मैट्रिक और इंटर स्क्रूटिनी के लिए आवेदन शुरू, जानें मदरसा परीक्षा की तारीख

    June 18, 2025

    इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की दमदार टेस्ट टीम का हुआ ऐलान

    June 18, 2025

    भारत के इन चार राज्यों में जन्म ले रहे हैं कुपोषित बच्चे

    June 18, 2025

    जामताड़ा में स्कॉर्पियो चोरी, चोरों ने GPS तोड़कर पुलिस को दी खुली चुनौती

    June 18, 2025

    ISS मिशन में चौथी बार देरी, जानें कब होगी लॉन्चिंग

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.