Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 2:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों में विवाद, गोली लगने से युवक की मौ’त
    क्राइम

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों में विवाद, गोली लगने से युवक की मौ’त

    Pushpa KumariBy Pushpa KumariOctober 13, 2024Updated:October 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बहराइच: जिले के हरदी क्षेत्र में महसी महराजगंज में रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच डीजे को लेकर विवाद हो गया. यह विवाद इतना बढ़ा कि पथराव और फायरिंग तक पहुंच गया. फायरिंग में रेहुवा निवासी 22 वर्षीय युवक राम गोपाल मिश्रा को गोली लग गई, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं. हालात बेकाबू होते देख प्रशासन ने कई थानों की पुलिस और पीएसी को मौके पर तैनात किया और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा.

    डीजे को लेकर शुरू हुआ विवाद

    जानकारी के मुताबिक, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने डीजे बंद करने की मांग की, जिसके बाद दोनों समुदायों में विवाद शुरू हो गया. विवाद के बीच राम गोपाल मिश्रा को गोली मार दी गई. उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. इस घटना के बाद तनावपूर्ण माहौल बन गया और शहर के घंटाघर पर भी विसर्जन यात्रा रोक दी गई.

    हिंसा के बाद तनाव, पुलिस की तैनाती

    हिंसक झड़प में रेहुआ मंसूर निवासी 30 वर्षीय राजन को भी गोली लगी है, जबकि अन्य लोग जैसे तिवारी पुरवा निवासी सुधाकर तिवारी (22), सिपहिया प्यूली निवासी दिव्यांग सत्यवान (42) और अखिलेश बाजपेई (52) भी घायल हुए हैं. प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए सभी प्रतिमाओं के विसर्जन को रोक दिया है. मेडिकल कॉलेज में युवक की मौत के बाद तनाव और बढ़ गया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी होने लगी. फिलहाल, पुलिस हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है.

    मृतक के परिजनों का प्रदर्शन

    मृतक राम गोपाल मिश्रा के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के सामने शव रखकर धरना प्रदर्शन किया और बहराइच-सीतापुर हाईवे पर जाम लगा दिया. पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, जैसे विधायक महसी सुरेश्वर सिंह और डीएम मोनिका रानी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया. वहीं, फखरपुर, रामगांव और कैसरगंज क्षेत्रों की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी रोक दिया गया है.

     

    कैसरगंज गोली लग डीजे थानों की पुलिस दुर्गा प्रतिमा विसर्जन नियंत्रित विवाद समुदाय हालात बेकाबू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुवक ने मां, भाई और भाभी को मारी गोली, आरोपी फरार
    Next Article गया लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन वाया रांची का उद्घाटन, जानें शेड्यूल 

    Related Posts

    देश

    सऊदी अरब जाना अब और आसान, लॉन्च हुआ नया KSA ई-वीजा प्लेटफॉर्म

    October 30, 2025
    कारोबार

    कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

    October 30, 2025
    देश

    राष्ट्रीय एकता दिवस : गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

    October 30, 2025
    Latest Posts

    बिहार विधानसभा चुनाव: NSUI ने 58 सीटों के लिए बनाए चुनाव प्रभारी

    October 30, 2025

    73 वर्षीय वृद्ध का श’व कुएं से बरामद, दो दिन से थे लापता

    October 30, 2025

    बिहार-झारखंड में जियो ने मारी बाजी, जोड़े 4.18 लाख नए ग्राहक

    October 30, 2025

    संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘Spirit’ में प्रभास से भिड़ेंगे ये कोरियन स्टार

    October 30, 2025

    राहुल गांधी के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में केस दर्ज… जानें क्यों

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.