Ranchi : झारखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी इंद्रजीत महथा को बढ़ाई गयी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है। इंद्रजीत महथा अब सिर्फ अपना निर्धारित काम देखेंगे। वर्तमान में IPS महथा झारखंड जगुआर (STF) में DIG के पद पर कार्यरत हैं। बता दें कि बीते मंगलवार को शाम में उनकी जिम्मेदारी बढ़ा दी गयी थी। पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी किया गया था, जिसके अनुसार नियमित नियुक्ति तक उन्हें रांची रेंज के DIG के कार्यालय के कुछ प्रशासनिक कार्यों का संचालन करने का काम दिया गया था।
DGP के निर्देश पर डीआईजी (कार्मिक) द्वारा इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया था। जिसके अनुसार रांची रेंज के DIG का पद रिक्त होने के कारण कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक मामले लंबित पड़े थे। इनमें पदोन्नति, एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (ACP), मॉडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (MACP) और अन्य प्रशासनिक निर्णय शामिल हैं, जिनका निष्पादन नहीं हो पा रहा था। उन कामों के जिम्मेदारी DIG इंद्रजीत महथा को दी गयी थी, जिससे अब उन्हें मुक्त कर दिया गया है।
Also Read : गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में सरयू राय पर आरोप गठित, 12 अगस्त से शुरू होगी गवाही
Also Read : सुरक्षा बलों के अद्वितीय योगदान को राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता : राज्यपाल
Also Read : IPS इंद्रजीत महथा की बढ़ी जिम्मेदारी
Also Read : अदाणी फॉउंडेशन के धान-बीज और खाद वितरण से 120 किसानों को मिली सहायता
Also Read : रांची में तीन दिवसीय क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2025 का शुभारंभ, अनुसंधान और तकनीकी दक्षता पर दिया गया जोर