Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jun, 2025 ♦ 3:49 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»PMAY से पैसा लेकर नहीं बनाया मकान, अब होगी कार्रवाई
    बिहार

    PMAY से पैसा लेकर नहीं बनाया मकान, अब होगी कार्रवाई

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 26, 2025Updated:June 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नगर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : नगर निगम ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना (PMAY-Urban) के तहत राशि प्राप्त करने के बावजूद मकान निर्माण न करने वाले लाभुकों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने निर्माणाधीन मकानों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन लाभुकों ने अभी तक निर्माण शुरू नहीं किया या आधा-अधूरा छोड़ दिया है, उन्हें एक माह के भीतर मकान पूरा करना होगा।

    नगर निगम ने चेतावनी

    नगर निगम ने चेतावनी दी है कि 15 दिनों के भीतर निर्माण कार्य शुरू न करने पर लाभुकों से दी गई सरकारी राशि की वसूली की जाएगी। साथ ही, ऐसे लाभुकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी होगी। नगर आयुक्त ने बताया कि कई लाभुकों ने योजना की पहली और दूसरी किस्त (लगभग ₹1.5 लाख) प्राप्त की, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। पहले चरण में 2,451 लाभुकों का चयन हुआ था, जिनमें से 1,800 ने मकान पूरे कर लिए, जबकि 650 ने काम शुरू नहीं किया या अधूरा छोड़ दिया।

    टीम कर रही लगातार निरीक्षण

    निगम ने इन अधूरे कार्यों को एक माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं और लाभुकों को व्यक्तिगत चेतावनी दी जा रही है। पहले चरण की सफलता के बाद, PMAY-Urban 2.0 के तहत दूसरे चरण की तैयारी है, जिसमें ₹2.5 लाख की सहायता दी जाएगी। यह राशि तीन किस्तों में निर्माण प्रगति के आधार पर दी जाएगी, जो क्रमश: ₹1 लाख, ₹1 लाख और ₹50,000 है। नगर निगम की यह पहल केंद्र सरकार के हर पात्र व्यक्ति को पक्का मकान देने के लक्ष्य को मजबूत करती है। साथ ही, सरकारी धन का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।

    Also Read : पर्व-त्योहारों में प्रवासी बिहारियों के लिए नीतीश सरकार की बड़ी सौगात

    Action on Beneficiaries Beneficiaries Beneficiary Action government scheme House Construction Housing Construction Directive Incomplete Construction Municipal Commissioner Municipal Corporation Municipal Corporation Strictness PMAY-Urban Pradhan Mantri Awas Yojana Pradhan Mantri Awas Yojana Urban ranchi news Scheme Misuse site inspection urban development Urban Housing Scheme Vikram Virkar अधूरा निर्माण आवास योजना कार्रवाई नगर आयुक्त नगर निगम नगर निगम सख्ती प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना मकान निर्माण मकान निर्माण निर्देश योजना का दुरुपयोग रांची समाचार लाभार्थी कार्रवाई लाभुक विक्रम विरकर शहरी आवास योजना शहरी विकास. सरकारी योजना सरकारी लाभ स्थलीय निरीक्षण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSCO बैठक में राजनाथ सिंह बोले- आतंकवाद के प्रति “शून्य सहनशीलता” की नीति पर कायम भारत
    Next Article तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आ’ग, लाखों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खाक

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अब हर शाम 6 से 8 बजे तक लगेगा जनता दरबार : तेज प्रताप यादव

    June 26, 2025
    बिहार

    ट्रैफिक जाम से मुक्ति के लिए प्रशासन का बड़ा कदम

    June 26, 2025
    झारखंड

    रांची को मिल सकते हैं चार नए फ्लाईओवर, कहां-कहां… जानें

    June 26, 2025
    Latest Posts

    रांची में आदिवासियों का मार्च, पेसा लागू करने की मांग तेज

    June 26, 2025

    अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला का भावुक संदेश : “नमस्कार, ये सामूहिक उपलब्धि है”

    June 26, 2025

    एयरपोर्ट पर हैवानियत, शख्स ने बच्चे को जमीन पर पटका, कोमा में जिंदगी की जंग लड़ रहा मासूम

    June 26, 2025

    अब हर शाम 6 से 8 बजे तक लगेगा जनता दरबार : तेज प्रताप यादव

    June 26, 2025

    कुएं के बाहर मिली युवक की चप्पल, अंदर झांका तो घरवालों के उड़े होश

    June 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.