Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Sep, 2025 ♦ 9:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आखिरकार धरा गया पूर्व पार्षद वेद सिंह का मुख्य आरोपी धीरज मिश्रा, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेल
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिरकार धरा गया पूर्व पार्षद वेद सिंह का मुख्य आरोपी धीरज मिश्रा, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेल

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 23, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वेद सिंह
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : पूर्व पार्षद वेद सिंह हत्याकांड का मोस्ट वाटेंड धीरज मिश्रा अब पुलिस के शिकंजे में आ गया है। उसे रामगढ़ पुलिस ने दबोचा है। धीरज मिश्रा को रामगढ़ पुलिस ने जेसी ज्वेलर्स लूटकांड के मामले में गिरफ्तार किया है। धीरज मिश्रा के अलावा रूपेश विश्वकर्मा, राहुल यादव और सौरभ राम को भी गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के पास से अवैध हथियार और जिंदा गोलियां बरामद की गयी है। रामगढ़ के गोलपार स्थित जेसी ज्वेलर्स में लूट की वारदात को बीते सात सितंबर को अंजाम दिया था।

    मालूम हो कि रांची के बहुचर्चित पूर्व पार्षद वेद प्रकाश हत्याकांड में धीरज मिश्रा को रांची पुलिस शिद्दत से खोज रही थी। वेद प्रकाश को सात जुलाई 2024 की शाम धुर्वा बस स्टैंड पर चाय की दुकान में गोलियों से छलनी कर दिया गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए थे। वेद प्रकाश होटल में बैठे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे थे। एक अपराधी ने गोली चलायी और पिस्टल मौके पर ही छोड़कर अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया था।

    घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया था। इस मामले में पूर्व पार्षद की पत्नी ने विधानसभा थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रांची पुलिस ने वेद सिंह पर गोली चलाने वाले शूटर सत्यम पाठक को गिरफ्तार कर लिया था। शूटर सत्यम पाठक ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया था। पुलिस को बताया था कि उसी ने वेद प्रकाश को गोली मारी थी। पुलिस ने गोली कांड के बाद सत्यम पाठक का सीसीटीवी फुटेज निकाला था। जिसमें वह धुर्वा बस स्टैंड के पास आते-जाते दिखा था।

    पुलिस के अनुसार हमला के वक्त से करीब 3 वर्ष पूर्व सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान मास्टरमाइंड धीरज मिश्रा के साथ वेद प्रकाश सिंह समेत अन्य लोगों ने मारपीट किया था। इसके अलावा धीरज की स्कार्पियो गाड़ी में भी तोड़फोड़ किया था। इससे पूर्व धीरज ने वेद प्रकाश के पैर पर स्कार्पियो का चक्का चढ़ गया था। जिसके बाद मामला पूरी तरह से बिगड़ गया था। गिरफ्तार धीरज ने तीन वर्ष बाद मारने की योजना बनाई और सत्यम पाठक के साथ मिलकर गोली मार दी।

    उधर, गोलीबारी में घायल हुए पूर्व पार्षद वेद सिंह को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली शिफ्ट किया गया था। गोली लगने से वेद सिंह के गले की नस क्षतिग्रस्त हो गई थी। तीन अगस्त 2024 की सुबह दिल्ली में इलाज के दौरान वेद सिंह की मौत हो गई थी।

    Also Read : गढ़वा के ज्वेलर्स दुकान में थी डकैती की योजना, पुलिस ने 8 अपराधी को दबोचा 

    आखिरकार धरा गया पूर्व पार्षद वेद सिंह का मुख्य आरोपी धीरज मिश्रा रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के तीन शहरों में मेट्रो योजना को नई गति, केंद्र ने मांगा अपडेटेड प्लान…
    Next Article याद किये गये झारखंड आंदोलन के नायक बिनोद बिहारी महतो, 102वीं जयंती पर आजसू ने दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    झारखंड

    फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन…

    September 23, 2025
    गुमला

    गुमला में संयुक्त समीक्षा बैठक, कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर…

    September 23, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने उपचुनाव और दुर्गा पूजा के लिए विशेष निर्देश दिए…

    September 23, 2025
    Latest Posts

    फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन…

    September 23, 2025

    गुमला में संयुक्त समीक्षा बैठक, कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर…

    September 23, 2025

    जमशेदपुर में मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने उपचुनाव और दुर्गा पूजा के लिए विशेष निर्देश दिए…

    September 23, 2025

    याद किये गये झारखंड आंदोलन के नायक बिनोद बिहारी महतो, 102वीं जयंती पर आजसू ने दी श्रद्धांजलि

    September 23, 2025

    आखिरकार धरा गया पूर्व पार्षद वेद सिंह का मुख्य आरोपी धीरज मिश्रा, रामगढ़ पुलिस ने भेजा जेल

    September 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.