Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Jul, 2025 ♦ 5:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बेलचम्पा बालू घाट का उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
    झारखंड

    बेलचम्पा बालू घाट का उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

    Team JoharBy Team JoharApril 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा। बेलचम्पा बालू घाट में नियमावली के विरुद्ध खनन किए जाने संबंधी प्राप्त शिकायत के आलोक में बुधवार को एनजीटी की टीम के साथ उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने बेलचम्पा बालू घाट का स्थल का किया निरीक्षण।

    मौके पर उपायुक्त ने अपर समाहर्ता गढ़वा की देखरेख में जिला खनन पदाधिकारी व अंचलाधिकारी गढ़वा की गठित टीम के माध्यम से प्राप्त शिकायत के संदर्भ में जांच करने तथा नापी करवाने का निर्देश दिया। उन्होने कहां की जांच के माध्यम से इसकी जानकारी प्राप्त की जाए कि खनन के दौरान एनवायरमेंट क्लीयरेंस की शर्तों का अनुपालन हुआ है अथवा नहीं। उपायुक्त ने कहा कि खनन के दौरान सरकारी नियमावली का अनुपालन किया गया है या नहीं इसकी गहनता से जांच की जाए। उन्होंने नापी के कार्यो की वीडियोग्राफी करवाने का सख्त निर्देश दिया साथ ही जांचोपरांत प्रतिवेदन जिला उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध कराने की बात भी कही।

    विदित हो कि एक सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा एनजीटी में कंप्लेंट फाइल की गई है कि सरकारी नियमों का उल्लंघन करते हुए बेलचम्पा बालू घाट से नियम के विरुद्ध जाकर अवैध रूप से बालू की निकासी की गई है। माइनिंग प्लान के अनुसार नदी के सर्फेस से डेढ़ मीटर की खनन की अनुमति दी गई है जबकि शिकायतकर्ता के द्वारा कहा गया है कि बालू निकासी के क्रम में लगभग 10 मीटर तक खुदाई की गई है। इसी के आलोक में आज उपायुक्त के कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक आहूत हुई।

    बैठक में मुख्य रूप से कमेटी के अन्य सदस्य; पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण पर्षद रांची से रीजनल ऑफिसर गोपाल प्रसाद, एसईआईएए के मेंबर डॉक्टर कृति अभिषेक, कंसलटेंट एग्जीक्यूटिव पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड सुमित कुमार झा, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा, अपर समाहर्ता गढ़वा, जिला खनन पदाधिकारी गढ़वा तथा अंचलाधिकारी गढ़वा उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से कमेटी के सदस्यों के द्वारा वाद पर चर्चा की गई जिसके बाद सभी पदाधिकारी मामले की समीक्षा हेतु स्थल निरीक्षण करने बेलचम्पा बालू घाट पर पहुंचे ।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक लाख के इनामी एरिया कमांडर सूरज खेरवार ने किया आत्मसमर्पण
    Next Article अचर्चित-अल्पचर्चित नायकों को सम्मान देने का अवसर है आजादी का अमृत महोत्सव : अन्नपूर्णा देवी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गृह मंत्री के आगमन को लेकर 10 जुलाई को बदली रहेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था

    July 8, 2025
    कारोबार

    कोर्ट ने चैनपुर थाना के दरोगा और सिपाही समेत चार लोगों पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

    July 8, 2025
    क्राइम

    पलामू में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद

    July 8, 2025
    Latest Posts

    गृह मंत्री के आगमन को लेकर 10 जुलाई को बदली रहेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था

    July 8, 2025

    BHEL में 515 पदों पर भर्ती, 16 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

    July 8, 2025

    कोर्ट ने चैनपुर थाना के दरोगा और सिपाही समेत चार लोगों पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

    July 8, 2025

    पलामू में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद

    July 8, 2025

    रांची रेलवे स्टेशन में संदिग्ध हालत में घूम रहे दो बच्चों को RPF ने CWC को सौंपा

    July 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.