Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Dec, 2025 ♦ 12:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने शपथ के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छुए
    बिहार

    डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने शपथ के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छुए

    Sneha KumariBy Sneha KumariDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र आज सोमवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन मंत्रियों और विधायकों ने शपथ ली। सबसे पहले मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया, जिसमें सम्राट चौधरी की शपथ के बाद विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने उनका अभिवादन किया और हाथ मिलाया।

    शपथ लेने के बाद डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छुए। वहीं, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सदन में अन्य विधायकों के साथ गले मिलकर शिष्टाचार दिखाया। सदन में आगे की पंक्ति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्रियों की सीटें थीं, जबकि दूसरी पंक्ति में अन्य मंत्रियों और विधायकों ने बैठकर शपथ ली।

    विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी विधायक प्रेम कुमार के बाद शपथ ली। इसके अलावा अरुण शंकर प्रसाद, विनोद नारायण झा, सुधांशु, मीना कुमारी, आसिफ़ अहमद, माधव आनंद और नीतीश मिश्रा ने मैथिली में शपथ ली। आबिदुर्रहमान, कमरूल होदा, सरबर आलम और अख्तरुल ईमान ने उर्दू में शपथ ग्रहण किया। सीमांचल के विधायकों ने अंत में “जय बिहार-जय सीमांचल” कहा। पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रत्नेश सदा ने संस्कृत में शपथ ली।

    नई सरकार बनने के बाद विधानसभा पोर्टिको में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। गया से विधायक अजय डांगी ऑटो से पहुंचे, जबकि 8 बार के विधायक और बीजेपी सीनियर नेता प्रेम कुमार ने सदन को प्रणाम किया। वहीं, राजद विधायक वीरेंद्र ने कहा कि “यह सरकार वोट चोरी से बनी है, हमारी संख्या कम है लेकिन आवाज बुलंद रहेगी।”

    Deputy CM Vijay Sinha touched the feet of Chief Minister Nitish Kumar after taking oath.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना जंक्शन सर्किल में भाड़े वाली गाड़ियों की एंट्री पर रोक, सड़क पर उतरे ऑटो और ई-रिक्शा चालक
    Next Article पुलिस ने अफीम की खेती पर चलाया अभियान, 10 एकड़ फसल नष्ट

    Related Posts

    बिहार

    पटना जंक्शन सर्किल में भाड़े वाली गाड़ियों की एंट्री पर रोक, सड़क पर उतरे ऑटो और ई-रिक्शा चालक

    December 1, 2025
    बिहार

    बिहार विधानसभा सत्र का पहला दिन आज, सभी विधायक लेंगे शपथ

    December 1, 2025
    बिहार

    बिहार विधानसभा का पहला शीतकालीन सत्र कल से, फूलों से सजाया गया भवन परिसर

    November 30, 2025
    Latest Posts

    पुलिस ने अफीम की खेती पर चलाया अभियान, 10 एकड़ फसल नष्ट

    December 1, 2025

    डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने शपथ के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छुए

    December 1, 2025

    पटना जंक्शन सर्किल में भाड़े वाली गाड़ियों की एंट्री पर रोक, सड़क पर उतरे ऑटो और ई-रिक्शा चालक

    December 1, 2025

    संसद के शीतकालीन सत्र में बोले पीएम मोदी- सदन एवं सभापति की गरिमा बनाए रखना जरूरी

    December 1, 2025

    धुर्वा स्मार्ट सिटी में अज्ञात श’व बरामद, तफ्तीश में जुटी पुलिस

    December 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.