Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 10:16 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा बजट सत्र : नियोजन नीति के मुद्दे पर सदन के मुख्य द्वार पर विपक्षी विधायकों का प्रदर्शन
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा बजट सत्र : नियोजन नीति के मुद्दे पर सदन के मुख्य द्वार पर विपक्षी विधायकों का प्रदर्शन

    Team JoharBy Team JoharMarch 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को भी विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। युवाओं को रोजगार दो नहीं तो गद्दी छोड़ दो, भीख नहीं रोजगार चाहिए के नारे लगाए गए।

    विपक्ष के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि राज्य के नौजवान और युवाओं से कोई मतलब नहीं है। अपनी झोली कैसे भरें इसपर हेमंत सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब मुख्यमंत्री राज्य के युवाओं के बीच नियोजन नीति को लेकर सर्वे करा रही है। सर्वे की जो रिपोर्ट आई है उसमें यह साफ है कि राज्य के युवाओं ने पूर्व की रघुवर सरकार की नियोजन नीति को सही करार दिया है। यह सर्वे हेमंत सरकार के मुंह पर तमाचा है।

    उन्होंने कहा कि तीन वर्षों तक इस सरकार ने राज्य के युवाओं को झांसे में रखा है। सवाल यह उठता है कि उन युवकों का क्या होगा जो तीन वर्ष से नौकरी की आस में अपनी ऐज लिमिट क्रॉस कर गए हैं। भाजपा राज्य सरकार से मांग करती है कि सर्वे में जो रिपोर्ट सामने आई है उसके आधार पर नियोजन नीति लाये और इस दौरान जी युवाओं का एज लिमिट क्रॉस कर गया है उन्हें भी आयु सीमा का लाभ दें। उन्होंने सरकार से आयु सीमा 40 वर्ष करने की मांग की।

    उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार का स्पष्ट मानना है कि 1932 के खतियान आधारित नियोजन नीति एवं पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के विषय को संविधान की 9वीं अनुसूची का संरक्षण मिल जाने के बाद ही बहाल किया जाए। राज्यपाल द्वारा यह प्रस्ताव वापस कर दिए जाने के बाद राज्य सरकार ने भारत सरकार की ‘मिनी रत्न’ कंपनी को रायशुमारी का जिम्मा सौंपा। कुल 7,33,921 लोगों की राय ली गई। इसमें 73 प्रतिशत युवाओं ने 2016 से पहले वाली नियोजन नीति के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति जताई है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : जमीन विवाद में महिला पर चली गोली, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article जी-20 में हिस्सा लेने ब्राजील के डेलीगेट्स फिलेपी सिल्वा बेलुसी पहुंचे रांची, सांसद संजय सेठ ने किया स्वागत

    Related Posts

    झारखंड

    देवघर का श्रावणी मेला संदिग्धों के निशाने पर, स्पेशल ब्रांच ने गृह सचिव व डीजीपी को सौंपी रिपोर्ट

    July 7, 2025
    खेल

    MS Dhoni Birthday : एक नजर उनके शानदार क्रिकेट सफर पर

    July 7, 2025
    झारखंड

    झारखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

    July 7, 2025
    Latest Posts

    युवक की संदिग्ध हालत में मिली बॉडी, परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

    July 7, 2025

    देवघर का श्रावणी मेला संदिग्धों के निशाने पर, स्पेशल ब्रांच ने गृह सचिव व डीजीपी को सौंपी रिपोर्ट

    July 7, 2025

    बिहार के आकाशदीप ने इंग्लैंड में मचाया धमाल, गांव में खुशी की लहर

    July 7, 2025

    MS Dhoni Birthday : एक नजर उनके शानदार क्रिकेट सफर पर

    July 7, 2025

    झारखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, 12 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.