Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 7:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स IPL 2025 के अभियान का आज करेंगे आगाज
    खेल

    दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स IPL 2025 के अभियान का आज करेंगे आगाज

    Kajal KumariBy Kajal KumariMarch 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    और
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का रोमांचक सफर शुरू हो चुका है, जहां दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आज यानी 24 मार्च को विशाखापत्तनम में आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें नए कप्तानों और संयोजनों के साथ इस सीजन में अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं.

    लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी इस बार ऋषभ पंत के हाथों में है, जिन्हें मेगा ऑक्शन में लखनऊ ने रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की कमान इस बार ऑलराउंडर अक्षर पटेल के हाथों में है, जबकि बैटिंग में केएल राहुल की अहम भूमिका होगी, जो इस सीजन में लखनऊ के बजाय दिल्ली के साथ खेलते नजर आएंगे. इसके अलावा, दिल्ली की टीम में अनुभवी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस भी हैं, जो पिछले सीजन तक RCB की कप्तानी संभाल रहे थे और अब दिल्ली के उपकप्तान बने हैं.

    लखनऊ की गेंदबाजी में है कमी :

    लखनऊ की टीम में स्टार बल्लेबाजों की कोई कमी नहीं है, जैसे ऋषभ पंत, डेविड मिलर, एडेन मार्करम और निकोलस पूरन, लेकिन टीम को सबसे बड़ी परेशानी अपनी गेंदबाजी में नजर आ रही है. मोहसिन खान, आवेश खान, आकाश दीप और मयंक यादव जैसे प्रमुख गेंदबाज चोटों के कारण उपलब्ध नहीं हैं, जिससे लखनऊ के गेंदबाजी विभाग पर दबाव बन सकता है. पंत को इस स्थिति में अपने बल्लेबाजों पर ज्यादा निर्भर रहना होगा.

    संभावित प्लेइंग इलेवन :

    • दिल्ली कैपिटल्स : जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर)/करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, (इम्पैक्ट प्लेयर – मुकेश कुमार).
    • लखनऊ सुपर जायंट्स : युवराज चौधरी, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, शमर जोसेफ, (इम्पैक्ट प्लेयर: प्रिंस यादव).

    Also Read : JAC के मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस माह से शुरू हो जाएगी कॉपियों की जांच

    IPL2025 Jharkhand news Johar Live Latest news National news Today News दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ सुपर जायंट्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJAC के मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट जल्द होगा जारी, इस माह से शुरू हो जाएगी कॉपियों की जांच
    Next Article राजधानी में 20 हजार कैंडिडेट्स ने दी FLNAT की परीक्षा

    Related Posts

    चाईबासा

    सारंडा IED विस्फोट में घायल CRPF इंस्पेक्टर ने दिल्ली एम्स में तोड़ा दम

    October 30, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों के शौचालय की दुर्दशा पर HC ने लिया स्वतः संज्ञान, नगर निगम से मांगा जवाब

    October 30, 2025
    देश

    एक नवंबर से लागू होंगे नए बैंक और वित्तीय नियम, जानें क्या होगा जेब पर असर

    October 30, 2025
    Latest Posts

    सारंडा IED विस्फोट में घायल CRPF इंस्पेक्टर ने दिल्ली एम्स में तोड़ा दम

    October 30, 2025

    जुआ खेलने में हुआ लफड़ा तो मार दी गोली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    October 30, 2025

    सरकारी स्कूलों के शौचालय की दुर्दशा पर HC ने लिया स्वतः संज्ञान, नगर निगम से मांगा जवाब

    October 30, 2025

    तालाब में नहाने गए पोता-पोती डूबे, दादी गंभीर रूप से घायल

    October 30, 2025

    पलामू के जेवर दुकान में सेंधमारी, शटर तोड़कर 50 लाख के गहने ले उड़े चोर

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.