Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Sep, 2025 ♦ 1:12 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»JMM नेता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
    क्राइम

    JMM नेता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JMM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Seraikela-Kharsawan : झामुमो (JMM) नेता सुखराम टुडू पर कुछ बदमाशों ने बीती देर रात जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकू से वार कर सुखराम टुडू को बेतरह जख्मी कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने उन्हें तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। यह मामला सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर से सामने आई है।

    सुखराम टुडू की पत्नी बांगी टुडू ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनके पति रोजाना घर लौटने से पहले फोन कर दरवाजा खोलने को कहते थे। लेकिन जैसे ही वे रविवार रात करीब 11 बजे घर पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे कुछ अपराधियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। बांगी टुडू ने मीडिया को बताया कि जब उन्होंने फोन किया तो फोन पर चीखने की आवाज सुनाई दी, जब वे बाहर दौड़ीं, तो देखा कि सुखराम टुडू लहूलुहान हालत में जमीन पर बेहोश पड़े थे। उन्होंने घटनास्थल से तीन अपराधियों को भागते हुए भी देखा।

    हमलावरों ने सुखराम टुडू की छाती, पीठ और गर्दन पर कई वार किए, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    Also Read : भारतीय क्रिकेट टीम को झटका : ऋषभ पंत पांचवें टेस्ट से बाहर, नारायण जगदीशन को मिली जगह

    condition critical Deadly attack on JMM leader jmm news JMM नेता पर जानलेवा हमला Seraikela Kharsawan news हालत गंभीर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारतीय क्रिकेट टीम को झटका : ऋषभ पंत पांचवें टेस्ट से बाहर, नारायण जगदीशन को मिली जगह
    Next Article युवक की संदिग्ध मौ’त, भाई ने लगाया ह’त्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम का बड़ा ऐलान : गीला-सूखा कचरा अलग न करने पर 5000 का जुर्माना

    September 11, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में दिसंबर में होगा शतरंज का महाकुंभ, देशभर के युवा खिलाड़ी होंगे आमने-सामने…

    September 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरपालिका चुनाव 2025 : उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिये सख्त निर्देश

    September 11, 2025
    Latest Posts

    रांची नगर निगम का बड़ा ऐलान : गीला-सूखा कचरा अलग न करने पर 5000 का जुर्माना

    September 11, 2025

    जमशेदपुर में दिसंबर में होगा शतरंज का महाकुंभ, देशभर के युवा खिलाड़ी होंगे आमने-सामने…

    September 11, 2025

    AIMIM का आरोप: RJD मुस्लिम वोट चाहती है, लेकिन प्रतिनिधित्व से करती है इनकार…

    September 11, 2025

    नगरपालिका चुनाव 2025 : उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिये सख्त निर्देश

    September 11, 2025

    रांची में स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी और टीकाकरण, 42 कुत्तों का हुआ ऑपरेशन

    September 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.