Khunti : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आर. रॉनिटा ने शुक्रवार को खूंटी स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल रूम और अन्य उपकरणों की स्थिति देखी। साथ ही, सुरक्षा बलों के लॉग बुक और अग्निशमन यंत्रों की भी जांच की गई।
उपायुक्त ने मौके पर मौजूद उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रतिभा कुजूर से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा में तैनात जवानों को सतर्क और जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाने की हिदायत दी।

निरीक्षण के समय अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रतिभा कुजूर और अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Also Read : धनतेरस को लेकर सज गया बाजार, पारंपरिक से लेकर आधुनिक सामानों की डिमांड
Also Read : लोहरदगा में 1.3 करोड़ की अवैध शराब के साथ दो तस्कर धराये, हरियाणा से जा रहे थे रांची
Also Read : घाटशिला उपचुनाव 2025: झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन ने किया नामांकन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रहे मौजूद
Also Read : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की चौथी किस्त जारी, 10 हजार रुपये खाते में
Also Read : राजद के वादों से पिघले मुकेश सहनी, अब 15 सीटों पर आजमाएंगे किस्मत…
Also Read : दो भाईयों ने राहगीर से छीना मोबाइल, फिर पति-पत्नी के खाते से उड़ा दिये पैसे, अब चढ़े पुलिस के हत्थे