Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Oct, 2025 ♦ 6:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»DC कंचन सिंह ने संघर्षशील बालिकाओं को दी शुभकामनाएं, कहा– बेटियों ने किया सिमडेगा का नाम रोशन
    झारखंड

    DC कंचन सिंह ने संघर्षशील बालिकाओं को दी शुभकामनाएं, कहा– बेटियों ने किया सिमडेगा का नाम रोशन

    Sneha KumariBy Sneha KumariOctober 11, 2025Updated:October 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega : विश्व बालिका दिवस के मौके पर DC कंचन सिंह और जिला प्रशासन ने जिले की सभी संघर्षशील बेटियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। प्रशासन ने उन बालिकाओं की सराहना की है जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने लक्ष्य को हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।

    इन बेटियों में एक खास नाम है विनीता होरो का, जो भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम की सदस्य हैं और लोवसुकरा गांव की रहने वाली हैं। फिलहाल विनीता किर्गिस्तान में एशिया कप क्वालीफायर के लिए चल रहे मैचों में हिस्सा ले रही हैं। वह गुमला के आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में फुटबॉल की ट्रेनिंग ले रही हैं।

    वहीं, सिमडेगा जिले की बेटियों ने हॉकी के क्षेत्र में राज्य और देश को गौरव दिलाया है। सिमडेगा को आज हॉकी की नर्सरी के रूप में जाना जाता है। यहां की सलीमा टेटे भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रह चुकी हैं और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिमडेगा का नाम रोशन किया है।

    सिमडेगा की कई अन्य बेटियों जैसे ब्यूटी डुंगडुंग, संगीता कुमारी, रजनी टोप्पो, सुषमा कुमारी, सुमराय टेटे, अंसुता लकड़ा, अलका डुंगडुंग, कांति बाः, एडलिन केरकेट्टा, मसीरा सुरीन, प्रीति किड़ो, अनिता शोषण बेक, मरीता तिर्की और कई अन्य ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

    इन सभी बेटियों के संघर्ष और सफलता ने सिमडेगा को खेल की दुनिया में अलग पहचान दिलाई है। जिला प्रशासन ने उनके योगदान को सराहा और बालिका दिवस पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    Also Read : ट्रैफिक पुलिस को देखते ही सकपकाई स्कूटी सवार महिला, फिर…

    DC ने संघर्षशील बालिकाओं को दी शुभकामनाएं कहा – बेटियों ने किया जिले का नाम रोशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रैफिक पुलिस को देखते ही सकपकाई स्कूटी सवार महिला, फिर…
    Next Article आधुनिक सुविधाएं से लैस होंगी रांची की तीनों बस टर्मिनल, 48.72 करोड़ की मंजूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    छठ पर्व की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, 74 तालाबों की समीक्षा हुई पूरी

    October 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    गवर्नर ने शहीद महेंद्र लश्कर को दी श्रद्धांजलि, बोले- राष्ट्र की स्मृति में सदा अमर रहेगा उनका बलिदान

    October 11, 2025
    झारखंड

    राज्यपाल गंगवार ने किया डाक टिकट का विमोचन, कहा- मारू जी का जीवन प्रेरणा का स्रोत

    October 11, 2025
    Latest Posts

    छठ पर्व की तैयारी में जुटा रांची नगर निगम, 74 तालाबों की समीक्षा हुई पूरी

    October 11, 2025

    गवर्नर ने शहीद महेंद्र लश्कर को दी श्रद्धांजलि, बोले- राष्ट्र की स्मृति में सदा अमर रहेगा उनका बलिदान

    October 11, 2025

    राज्यपाल गंगवार ने किया डाक टिकट का विमोचन, कहा- मारू जी का जीवन प्रेरणा का स्रोत

    October 11, 2025

    चिराग पासवान की पार्टी ने NDA से की 26 सीटों की मांग, सियासी खींचतान बढ़ने की संभावना…

    October 11, 2025

    बैंक खाते से उड़ा लिए थे 10.75 लाख, गुमला पुलिस ने मणिपुर से आरोपी को दबोचा

    October 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.