Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Nov, 2025 ♦ 1:34 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»D.El.Ed 2025-26 का रजिस्ट्रेशन शुरू, स्टेट मेरिट की तिथि… जानें
    देश

    D.El.Ed 2025-26 का रजिस्ट्रेशन शुरू, स्टेट मेरिट की तिथि… जानें

    Kajal KumariBy Kajal KumariNovember 24, 2025Updated:November 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    D.El.Ed
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए अनिवार्य D.El.Ed (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) 2025-26 में प्रवेश प्रक्रिया 24 नवंबर 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

    स्नातक अर्हता पर विवाद :

    D.El.Ed में प्रवेश के लिए मूल रूप से स्नातक अर्हता जरूरी है। हालांकि, हाईकोर्ट ने इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थियों को प्रवेश देने के निर्देश दिए थे। सरकार ने इसका विरोध किया और अपील की। डबल बेंच ने स्नातक अर्हता वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश आदेश को सही ठहराया, जिससे प्रवेश प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई।

    ऑनलाइन आवेदन और शुल्क :

    अभ्यर्थी 16 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके बाद 18 दिसंबर 2025 तक आवेदन का प्रिंटआउट लेना अनिवार्य होगा। पीएनपी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन पूरा करने का निर्देश दिया है।

    स्टेट रैंक और संस्थान विकल्प :

    ऑनलाइन आवेदन के बाद 23 दिसंबर 2025 को स्टेट रैंक जारी की जाएगी। रैंक वर्ग और श्रेणी के आधार पर तय होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों से तीन चक्रों में संस्थान विकल्प लिए जाएंगे और एनआईसी लखनऊ ऑनलाइन माध्यम से सीट आवंटन करेगा।

    काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया :

    सभी अभिलेखों की जांच और सत्यापन के बाद दो चरणों में काउंसलिंग कराई जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 तक पूरी हो जाएगी।

    महत्वपूर्ण तिथियां :

    • ऑनलाइन पंजीकरण : 24 नवंबर – 15 दिसंबर 2025
    • ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 16 दिसंबर 2025
    • आवेदन प्रिंटआउट लेने की अंतिम तिथि : 18 दिसंबर 2025
    • स्टेट रैंक प्रकाशन : 23 दिसंबर 2025
    • प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण : 16 फरवरी 2026

    अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर सभी चरण पूरे करें, ताकि कोई कठिनाई या विलंब न हो।

    Also Read : खतरनाक हादसा : दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर

    D.El.Ed 2025-26: Registration begins today D.El.Ed 2025-26: आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन find out state merit dates जानें स्टेट मेरिट की तिथि
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखतरनाक हादसा : दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    जस्टिस सूर्यकांत बने भारत के 53वें CJI, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ

    November 24, 2025
    कारोबार

    शेयर बाजार में बढ़त, रुपया डॉलर के मुकाबले 89.17 पर पहुंचा

    November 24, 2025
    देश

    27 नवंबर को ओडिशा आएंगी राष्ट्रपति, विधानसभा सदस्यों को करेंगी संबोधित

    November 23, 2025
    Latest Posts

    D.El.Ed 2025-26 का रजिस्ट्रेशन शुरू, स्टेट मेरिट की तिथि… जानें

    November 24, 2025

    खतरनाक हादसा : दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर

    November 24, 2025

    “SIR के किए कोई BLO घर आए तो…”, क्या बोल गए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी… जानें

    November 24, 2025

    विश्वविद्यालय में एसिड की बोतल फटने से चार मजदूर जख्मी, दो की हालत गंभीर

    November 24, 2025

    गिरिडीह में जंगली हाथियों का कहर, दो की मौ’त, एक की हालत नाजुक

    November 24, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.