Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 10:26 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»1 साल की सजा काट चुका साइबर अपराधी 3 साथियों के साथ गिरफ्तार,12 फोन और 25 फर्जी सिम बरामद
    जामताड़ा

    1 साल की सजा काट चुका साइबर अपराधी 3 साथियों के साथ गिरफ्तार,12 फोन और 25 फर्जी सिम बरामद

    Team JoharBy Team JoharMay 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : साइबर अपराध में एक वर्ष की सजा काट चुके और ₹50 हजार जुर्माना दे चुके शंकर मंडल के साथ तीन अन्य साइबर अपराधियों को जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साइबर डीएसपी अशोक कुमार राम ने सोमवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में इस मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मेरे नेतृत्व में टीम बनाकर कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के सिकरपोसनी गांव में साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापामारी किया गया. इस छापामारी अभियान में शंकर मंडल के अलावा सूरज मंडल, उमेश मंडल, किशन मंडल को भी साइबर अपराध को अंजाम देते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. बताया कि इन साइबर अपराधियों के पास से 12 एंड्राइड मोबाइल फोन और 25 फर्जी सिम कार्ड बरामद हुए हैं. डीएसपी ने बताया कि बिजली बिल जमा नहीं करने तथा बिजली लाइन काटने का मैसेज भेज कर या कॉल करके खुद को किसी बिजली विभाग का अधिकारी बताकर ठगी करते थे. बताया कि इन अपराधियों का कार्य क्षेत्र पूरा भारत देश रहा है. सभी अपराधियो के विरूद्ध साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. मेडिकल जांच के उपरांत न्यायालय में पेश कर सभी को जेल भेजा जा रहा है. इस छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार महतो नारायणपुर प्रभाग, जामताड़ा पुलिस अवर निरीक्षक अनिल अभिषेक, आरक्षी दीपक सोरेन, रंजीत दास, मनोज तुरी प्रकाश तुरी एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

    गिरफ्तार जामताड़ा साइबर अपराधी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री चंपाई सोरेन तोपचांची में गरजे, जुमलेबाजों की सरकार आई तो देश का संविधान बदल जाएगा
    Next Article 5 अपराधियों को जिला बदर करने का आदेश, 8 अपराधी थाने में लगाएंगे हाजिरी

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.