Jamtara : पुलिस की वर्दी पहनकर साइबर क्रिमिनल्स को किडनैप करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। जामताड़ा पुलिस ने किडनैप करने वाले इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम अजीज अब्दुल उर्फ शैख गुलाम और इयार हुसैन उर्फ काला खान बताया गये। दोनों ही किनैपर पश्चिम बंगाल के दुबराजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन लोगों के पास से पुलिस ने किडनैपिंग में इस्तेमाल की गयी एक बोलेरो, काला/भुरा रंग का पिट्ठु बैग जिसमें 04 केमोफ्लाईज T-shirt तथा एक ट्राउजर थे, एक स्मार्ट फोन, एक कीपैड मोबाइल और 8300 रुपये कैश जब्त किये गये हैं। इस बात का खुलासा जामताड़ा के पुलिस कप्तान राजकुमार मेहता ने मीडिया के सामने किया।
SP राजकुमार मेहता ने मीडिया को बताया कि बीते 14 जुलाई को बिंदापाथर थाना से एक युवक को किडनैप कर लिया गया था। उसे पुलिस की वर्दी पहने कुछ लोगों ने उठाया और बोलेरो में बैठाकर चलते बने। इसको लेकर बिंदापाथर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। SP राजकुमार मेहता के निर्देश पर नाला SDPO की देखरेख में एक SIT का गठन किया गया। गठित SIT ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की और 24 घंटे के भीतर कांड में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अजीज अब्दुल उर्फ शैख गुलाम और इयार हुसैन उर्फ काला खान ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इन दोनों ने पुलिस को जो कुछ भी बताया, उसे सुन पुलिस भी थोड़ा दंग रह गयी। पुलिस को दिये अपने बयान में दोनों ने खुलासा किया कि इनके गिरोह का टारगेट सिर्फ और सिर्फ साइबर क्रिमिनल्स रहते हैं। ये लोग कभी भी आम लोगों को अपना शिकार नहीं बनाते। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और गांव से साइबर क्रिमिनल्स एवं उनके परिजनों को उठाते थे। पहले तो उन लोगों के जेब में जो कुछ भी माल होता, उसे लूट लेते थे। इसके बाद फिरौती का खेल होता था। महज एक से दो घंटे के भीतर फिरौती की रकम लेकर ये लोग निकल जाते थे।
SP राजकुमार मेहता ने बताया कि धराये किडनैपर्स के इनफॉर्मर्स का नेटवर्क इतना तगड़ा है कि उन्हें बिल्कुल सटीक सूचना मिल जाती थी कि कौन साइबर क्राइम कर रहा है और किसके पास कितना माल है। इंफॉर्मेशन हासिल करने के बाद पूरी की पूरी गैंग साइबर क्रिमिनल्स को किडनैप कर फिरौती वसूलने में जुट जाती। पुलिस ने जब इन लोगों से पूछा कि केवल साइबर अपराधियों को ही टारगेट क्यों करते हो, आम आदमी के क्यों नहीं?? इस सवाल पर अपराधियों ने कहा कि साइबर क्रिमिनल्स को लूटने के बाद भी वे लोग पुलिस के पास शिकायत करने नहीं जायेंगे। अगर जायेंगे तो खुद फंस जायेंगे, इस चलते उन्हें ही टारगेट करते हैं।
साइबर क्रिमिनल्स को किडनैप कर मांगते थे फिरौती, दो चढ़े पुलिस के हत्थे, जामताड़ा SP राजकुमार मेहता क्या बता गये… देखें#cyberpunk #jamtara #JharkhandPolice #joharlive pic.twitter.com/Hf4J7adkJD
— Johar Live (@joharliveonweb) July 21, 2025
Also Read : JTDC और CCL के बीच MoU झारखंड के पर्यटन सफर में एक नए अध्याय की शुरुआत : मंत्री सुदिव्य कुमार