Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Nov, 2025 ♦ 8:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराकर चौथी बार CSK ने जीता IPL का खिताब
    खेल

    फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराकर चौथी बार CSK ने जीता IPL का खिताब

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2021Updated:October 16, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    शुक्रवार की शाम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत यादगार रही। चेन्नई ने IPL 2021 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रनों से हराकर चौथी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टॉस गंवाकर पहले खेलते हुए चेन्नई ने 192/3 का स्कोर बनाया। टीम के लिए फाफ डुप्लेसिस (86) टॉप स्कोरर रहे। 193 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए KKR 165/9 का स्कोर ही बना सकी और मुकाबला 27 रनों से हरा गई।

    धोनी के सुपर किंग्स ने इससे पहले साल 2010 में मुंबई इंडियंस, 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर आईपीएल खिताब जीता था।

    चैंपियन की तरह खेली CSK​​​
    टॉस हारकर पहले खेलते हुए CSK की शुरुआत बढ़िया रही। पहले विकेट के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसिस ने 8 ओवर में 61 रन जोड़े। इस पार्टनरशिप को सुनील नरेन ने ऋतुराज (32) को आउट कर तोड़ा। नरेन ने इसके बाद रॉबिन उथप्पा (31) की विकेट चटकाई। फाफ डुप्लेसिस ने 59 गेंद पर (86) रन बनाए जबकि मोइन अली ने सिर्फ 20 गेंदों पर (37) रनों की नाबाद पारी खेली। 20 ओवर में टीम ने 192/3 का स्कोर बनाया।

    ​​​​​​जीत सकती थी KKR
    टारगेट का पीछा करते हुए KKR की शुरुआत शानदार देखने को मिली। पहले विकेट के लिए वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल ने 91 रन जोड़े। इस साझेदारी को तोड़ने का काम शार्दूल ठाकुर ने अय्यर (50) को आउट कर किया। इसी ओवर में उन्होंने नितीश राणा (0) की विकेट चटकाई। अगले ही ओवर में हेजलवुड ने सुनील नरेन (2) को पवेलियन भेज दिया। अब KKR का स्कोर 97/3 था। 108 के स्कोर पर टीम ने शुभमन गिल (51) की विकेट गंवाई। गिल के विकेट के बाद KKR के अगले चार विकेट सिर्फ 17 रनों के अंदर गिरे। दिनेश कार्तिक (9), शाकिब अल हसन (0), राहुल त्रिपाठी (2) और कैप्टन मोर्गन (4) के स्कोर पर पवेलियन लौटे।

    200वें मैच में चमके जडेजा
    IPL में अपना 200वां मुकाबला खेल रहे रवींद्र जडेजा ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया। उन्होंने चार ओवर में 37 रन देकर दो विकेट हासिल किए। कार्तिक और शाकिब की विकेट तो उन्होंने लगातार दो गेंदों पर चटकाए।

    ऋतुराज सबसे कम उम्र के ऑरेंज कैप विजेता
    CSK के युवा ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन में ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा जमा लिया है। गायकवाड़ सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने यह रिकॉर्ड 24 साल की उम्र में हासिल किया। उनसे पहले ये कीर्तिमान पंजाब किंग्स के पूर्व सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श (25 साल) के नाम पर दर्ज था। इस सीजन ऋतुराज ने 16 मैचों में 45.36 की शानदार औसत के साथ 635 रन बनाए।

    फाइनल में फाफ डुप्लेसिस ने भी (86) रन बनाए। एक समय ऐसा लग रहा था कि वह ऋतुराज से ऑरेंज कैप छीनने में सफल रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस सीजन फाफ ने 45.21 की औसत के साथ 633 रन बनाए।

    • महेंद्र सिंह धोनी का बतौर टी-20 कप्तान यह 300वां मैच रहा।
    • रवींद्र जडेजा का यह 200वां और फाफ डुप्लेसिस का यह 100वां IPL मैच रहा।
    • डुप्लेसिस ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और हर्षल पटेल ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे।
    • ऋतुराज गायकवाड़ ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा (635) रन बनाए।
    • RCB के हर्षल पटेल (32) टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।
    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनामकुम में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, पुलिस ने शव अपने कब्जे में लिया
    Next Article बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर और श्रद्धालुओं पर हमला, समिति का दावा- भीड़ ने एक की सदस्य की बेरहम हत्या

    Related Posts

    खेल

    ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 फाइनल : भारत बनाम साउथ अफ्रीका आज डीवाई पाटिल स्टेडियम में भिड़ंत

    November 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    15वीं झारखंड राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन, खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन

    November 1, 2025
    खेल

    ऋषभ पंत चोट से उबरकर मैदान में लौटे, कहा…

    November 1, 2025
    Latest Posts

    ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 फाइनल : भारत बनाम साउथ अफ्रीका आज डीवाई पाटिल स्टेडियम में भिड़ंत

    November 2, 2025

    मोकामा ह’त्या मामले में जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह गिरफ्तार

    November 2, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 02 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    November 2, 2025

    रांची पुलिस ने तीन ब्राउन शुगर तस्करों को दबोचा, सासाराम से माल लाकर बेचते थे राजधानी में

    November 1, 2025

    15वीं झारखंड राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का सफल समापन, खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन

    November 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.