Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Oct, 2025 ♦ 12:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»CRPF के DG ने चाईबासा में की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दे गये ये निर्देश
    चाईबासा

    CRPF के DG ने चाईबासा में की हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दे गये ये निर्देश

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चाईबासा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिले में नक्सल विरोधी अभियानों की समीक्षा करने बुधवार को सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह पहुंचे। विशेष हेलिकॉप्टर से जिला मुख्यालय आने के बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की। इस दौरान हालिया अभियानों और उपलब्धियों की जानकारी ली। बैठक में सीआरपीएफ के आईजी साकेत कुमार सिंह, कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने अब तक हुई कार्रवाइयों की समीक्षा की और आगे की रणनीति पर चर्चा की। सुरक्षा बलों को यह निर्देश दिया गया कि वे नक्सली गतिविधियों पर लगातार दबाव बनाए रखें।

    उच्च स्तरीय बैठक में तय हुई रणनीति

    सूत्रों के अनुसार, अब सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का सहारा लेंगे। इसकी तैयारी 6 सितंबर को रायपुर में हुई उच्च स्तरीय बैठक में की गई थी। इस बैठक में सीआरपीएफ, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), स्पेशल ब्रांच, बीएसएफ और आईटीबीपी के अधिकारी मौजूद थे। एआई तकनीक के जरिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी और अभियान को और सटीक बनाने की योजना है।

    मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य

    गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के तिरिलपोशी, टोंटो, गोइलकेरा, गुदड़ी, झरझरा, बंदगांव और मनोहरपुर प्रखंड लंबे समय से नक्सली गतिविधियों के गढ़ रहे हैं। इन इलाकों को सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षा बलों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं।

    हाल के अभियानों में मिली सफलता

    पिछले कुछ महीनों में सुरक्षा बलों ने कई सफल अभियान चलाए हैं। इस दौरान नक्सलियों के बंकर ध्वस्त किए गए और बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुए। बीते एक महीने में दो इनामी नक्सली भी मारे गए। लगातार हो रही कार्रवाई से नक्सली गतिविधियां सीमित हुई हैं, हालांकि कुछ दुर्गम इलाकों में अब भी उनका प्रभाव बना हुआ है।

    स्थानीय लोगों का बढ़ा भरोसा

    सुरक्षा बलों की लगातार मौजूदगी और अभियानों से स्थानीय लोगों का भरोसा भी बढ़ा है। अधिकारियों का मानना है कि एआई तकनीक से निगरानी और सर्च ऑपरेशन और भी प्रभावी होंगे। इसके जरिए नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की पकड़ और मजबूत होगी।

    Also Read : आईजी सुनील भास्कर ने छतरपुर अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

    CRPF DG held a high level meeting in Chaibasa CRPF के DG ने चाईबासा में की हाई लेवल मीटिंग gave these instructions to the officers अधिकारियों को दे गये ये निर्देश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआईजी सुनील भास्कर ने छतरपुर अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
    Next Article झरिया में बड़ा हादसा : BCCL का जर्जर मकान ढहने से तीन की दर्दनाक मौत

    Related Posts

    चाईबासा

    छठ घाटों पर चाईबासा पुलिस का चौकन्ना पहरा, जीवन रक्षक उपकरणों के साथ तैयार जवान

    October 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘मन की बात’ प्रकृति, संस्कृति और देशभक्ति के संदेशों से परिपूर्ण है : बाबूलाल

    October 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला में छठ घाटों पर होगी जीवन रक्षक उपकरणों से सुरक्षा, हो गयी है तैयारी

    October 26, 2025
    Latest Posts

    छठ महापर्व का तीसरा दिन आज, जानें सूर्य को अर्घ्य देने का सही मुहूर्त

    October 27, 2025

    छठ घाटों पर चाईबासा पुलिस का चौकन्ना पहरा, जीवन रक्षक उपकरणों के साथ तैयार जवान

    October 26, 2025

    ‘मन की बात’ प्रकृति, संस्कृति और देशभक्ति के संदेशों से परिपूर्ण है : बाबूलाल

    October 26, 2025

    सरायकेला में छठ घाटों पर होगी जीवन रक्षक उपकरणों से सुरक्षा, हो गयी है तैयारी

    October 26, 2025

    शटर का ताला तोड़ किराना दुकान में घुसे चोर, लाखों का सामान ले गए साथ

    October 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.