Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 2:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मैकलुस्कीगंज में अपराधियों ने पेटीदार को मारी गोली, पीएलएफआई ने ली घटना की जिम्मेदारी, जांच में जुटी पुलिस
    झारखंड

    मैकलुस्कीगंज में अपराधियों ने पेटीदार को मारी गोली, पीएलएफआई ने ली घटना की जिम्मेदारी, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2022Updated:June 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खलारी। मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के गंझूटोला के निकट सड़क बनवा रहे पेटीदार माणिक साहू को तीन अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। यह घटना आज गुरुवार करीब 10:45 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माणिक साहू गंझूटोला-धमधमिया रोड में एक रेलवे क्रॉसिंग के कमरे में बैठे थे। इसी बीच तीन युवक एक बाइक से आए और गोली चला दी। गोली माणिक के दाहिने पैर में लगी। गोली चलाने के बाद अपराधियों ने पिस्टल के बट से माणिक के सिर पर हमला किया। पिस्टल के बट से मारने की वजह से उनका सिर फट गया। रोकने में उनका हाथ भी जख्मी हो गया। इस घटना को अंजाम देने के बाद तीनों युवक वहां से फरार हो गए। इस घटना की जिम्मेदारी नक्सली संगठन पीएलएफआई ने ली है।

    घटना के बाद वहां मौजूद लोगों के द्वारा माणिक को तुरंत डकरा स्थित सीसीएल सेंट्रल अस्पताल लाया गया। सीसीएल सेंट्रल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद माणिक साहू को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया गया कि माणिक के पैर में ही गोली फंसा हुआ है। हालांकि माणिक साहू खतरे से बाहर है।

    पहले ये बताया जा रहा था कि रांची के ठेकेदार की इस घटना में संलिप्तता हो सकती है। लेकिन इस घटना की जिम्मेदारी नक्सली संगठन पीएलएफआई ने ली है। मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र के गंझूटोला के निकट राज्य संपोषित योजना से सड़क का निर्माण हो रहा था। जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले ही अज्ञात युवक साइट पर आए थे और लेवी मांगी थी।

    सूचना पाकर खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी और मैकलुस्कीगंज थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर सिंह भी डकरा अस्पताल पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी ली। डीएसपी नैथानी ने बताया कि लेवी के लिए गोली मारी गई है। पूर्व में भी लेवी को लेकर धमकी दी गई थी, लेकिन इसके बारें में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे, कहा- 8 सालों में बेहतर हुआ गरीबों का जीवन स्तर
    Next Article पाकिस्तान के कराची में एक और मंदिर में तोड़फोड़

    Related Posts

    झारखंड

    मूसलाधार बारिश से रेल सेवाएं बाधित, कई ट्रेनें रद्द, कुछ के समय और रूट में बदलाव…

    June 20, 2025
    झारखंड

    बारात से लौट रहे 9 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौ’त

    June 20, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा के मेडिकल स्टोर में सेंधमारी, लाखों के माल पर हाथ साफ

    June 20, 2025
    Latest Posts

    मूसलाधार बारिश से रेल सेवाएं बाधित, कई ट्रेनें रद्द, कुछ के समय और रूट में बदलाव…

    June 20, 2025

    बहन के घर जा रहे संतोष का बीच रास्ते में हुआ एक्सीडेंट, फिर…

    June 20, 2025

    बारात से लौट रहे 9 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौ’त

    June 20, 2025

    एयर इंडिया हादसे के बाद 220 डीएनए सैंपल मैच, परिजनों को सौंपे गए 202 श’व

    June 20, 2025

    चाईबासा के मेडिकल स्टोर में सेंधमारी, लाखों के माल पर हाथ साफ

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.