Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Oct, 2025 ♦ 10:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»प्रिंस खान गिरोह के 12 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बम बरामद
    झारखंड

    प्रिंस खान गिरोह के 12 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बम बरामद

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोस्टवांटेड अपराधी प्रिंस खान गिरोह के 12 सदस्यों को पुलिस ने हथियार, बम और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में सक्रिय संगठित आपराधिक नेटवर्क को गहरा झटका लगा है। बताया गया कि प्रिंस खान और उसका गुर्गा सैफी उर्फ मेजर धनबाद के विभिन्न व्यवसायियों को फोन कर लगातार रंगदारी की मांग और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इन अपराधियों के आर्थिक स्रोतों का पता लगाने, शूटरों एवं समर्थकों के नेटवर्क को खत्म करने और हथियार खरीद-बिक्री चैनल को ध्वस्त करने के लिए धनबाद पुलिस विशेष अभियान चला रही थी।

    इसी दौरान 12-13 अक्टूबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि प्रिंस खान गिरोह के सदस्य हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से धनबाद पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजगंज थाना क्षेत्र से कई अपराधियों को दबोच लिया। इस संबंध में राजगंज थाना कांड संख्या 87/25 दर्ज की गई है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने 9 सितंबर को राजगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर की गई फायरिंग की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया।

    धनबाद पुलिस की कार्रवाई में कुल 12 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें गिरोह के शूटर, समर्थक और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े अपराधी शामिल हैं। अपराधियों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर बैंकमोड़ थाना क्षेत्र से गिरोह द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, बम और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। इस मामले में बैंकमोड़ थाना कांड संख्या 263/25 दर्ज की गई है।

    पुलिस ने गिरोह के वित्तीय नेटवर्क पर भी करारा प्रहार किया है। गिरोह के अवैध पैसों के लेन-देन में शामिल विक्रम साव, पवन कुमार सिंह सहित सात लोगों को कतरास थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला है कि ये लोग रंगदारी से वसूले गए पैसों को विभिन्न खातों के जरिए गिरोह के सदस्यों तक पहुंचाते थे। इनके पास से वित्तीय लेन-देन से जुड़े कई सबूत भी मिले हैं।

    गिरफ्तार अपराधियों में सुरज तांडी, आशीष कुमार सिंह, तौकिर राजा, अफरिदी राजा, लक्की विशाल, पवन कुमार सिंह, रितिक विश्वकर्मा, अमन कुमार गुप्ता, विक्रम साव, आकाश वर्णवाल, तौकिल अंसारी और अभिषेक पांडे शामिल हैं। इनके पास से देशी पिस्टल, कट्टा, जिंदा गोली, देशी बम, करीब 31 हजार 970 रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल और सात स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं।

    jharkhand News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेलतू नरसंहार और आतंक का सूत्रधार सुनील गंझू अब पुलिस की गिरफ्त में, ग्रामिणों को सिर काट खेला था फुटबॉल
    Next Article लालू पर लैंड फॉर जॉब स्कैम में सीबीआई की कार्रवाई चिंताजनक : झामुमो

    Related Posts

    झारखंड

    रांची डीसी का जनता दरबार : किसी को मिला तुरंत इलाज, किसी को किया गया शोकॉज

    October 13, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव : भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, केंद्रीय से लेकर राज्य के दिग्गज नेता मैदान में…

    October 13, 2025
    झारखंड

    लालू पर लैंड फॉर जॉब स्कैम में सीबीआई की कार्रवाई चिंताजनक : झामुमो

    October 13, 2025
    Latest Posts

    रांची डीसी का जनता दरबार : किसी को मिला तुरंत इलाज, किसी को किया गया शोकॉज

    October 13, 2025

    घाटशिला उपचुनाव : भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, केंद्रीय से लेकर राज्य के दिग्गज नेता मैदान में…

    October 13, 2025

    लालू पर लैंड फॉर जॉब स्कैम में सीबीआई की कार्रवाई चिंताजनक : झामुमो

    October 13, 2025

    प्रिंस खान गिरोह के 12 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बम बरामद

    October 13, 2025

    बेलतू नरसंहार और आतंक का सूत्रधार सुनील गंझू अब पुलिस की गिरफ्त में, ग्रामिणों को सिर काट खेला था फुटबॉल

    October 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.