Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Aug, 2025 ♦ 12:40 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अपराधियों ने दिनदहाड़े पीएलएफआई के 2 सदस्यों को मारी गोली, घटना की जांच में जुटी पुलिस
    झारखंड

    अपराधियों ने दिनदहाड़े पीएलएफआई के 2 सदस्यों को मारी गोली, घटना की जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharDecember 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    सिमडेगा। बानो थाना क्षेत्र के जराकेल पेट्रोल पंप के पास दिनदहाड़े अपराधियों ने फायरिंग कर प्रतिबंधित संगठन पीएलएफआई के पूर्व एरिया कमांडर सहित दो लोगों को घायल कर दिया। पीएलएफआई का पूर्व एरिया कमांडर विनोद मुंडा और विजय सिंह लचरागढ़ से गैस सिलेंडर लेकर बानो की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने एक वाहन से पीछा करते हुए चलती गाड़ी में ही दोनों पर फायरिंग की, जिससे विनोद मुंडा और विजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

    यह घटना जराकेल पेट्रोल पंप से महज 200 मीटर की दूरी पर घटी, जिसके बाद घायल अवस्था में ही दोनों मोटरसाइकिल चलाते हुए किसी प्रकार थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद थाना प्रभारी आलोक कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षेत्र का अवलोकन किया और मामले की पूरी जानकारी प्राप्त की।इधर, घायल दोनों व्यक्तियों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराने के पश्चात रिम्स रेफर कर दिया गया।

    घटना के बाद पुलिस बानो से लगने वाली सभी सीमाओं को सील कर जांच अभियान चला रही है, जिससे घटना में शामिल अपराधी जिले की सीमा पार कर दूसरे क्षेत्र में दाखिल न हो सके। इधर, कुछ समय अंतराल के बाद सिमडेगा में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद होने लगे हैं। कुछ हफ्तों पूर्व ही साप्ताहिक हाट बाजार से अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर पैसे की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। अपराधियों की फिर बढ़ती गतिविधियों से व्यापारी वर्ग सुरक्षा को लेकर काफी आशंकित हैं। उन्हें भय है कि एक कहीं वर्षों पूर्व वाली जंगलराज वाली स्थिति न लौट आए।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार जिले में हीं मुहैया कराया जायेगा रोजगारः उपायुक्त
    Next Article पीएलजीए के स्थापना सप्ताह को लेकर पलामू में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सली बंकरों को किया ध्वस्त

    August 8, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    निवेश घोटाला और डिजिटल अरेस्ट के जाल में लोगों को फंसाने वाले गिरोह के सरगनाह को CID ने दबोचा

    August 8, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दूबे के खिलाफ मामला दर्ज, बाबाधाम के गर्भ गृह में निकास द्वार से जबरन घुसने का इल्जाम

    August 8, 2025
    Latest Posts

    चाईबासा में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सली बंकरों को किया ध्वस्त

    August 8, 2025

    निवेश घोटाला और डिजिटल अरेस्ट के जाल में लोगों को फंसाने वाले गिरोह के सरगनाह को CID ने दबोचा

    August 8, 2025

    भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत दूबे के खिलाफ मामला दर्ज, बाबाधाम के गर्भ गृह में निकास द्वार से जबरन घुसने का इल्जाम

    August 8, 2025

    दिल्ली अपोलो पहुंचे राज्यपाल गंगवार, जाना शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य का हाल…

    August 8, 2025

    सरकार विद्यार्थियों को प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक दे रही सभी सुविधाएं : मंत्री

    August 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.