Patna : बिहार की राजधानी पटना जिले के पुनपुन प्रखंड में बीती देर रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त भाजपा नेता सुरेंद्र केवट के तौर पर की गई है। यह घटना पीपरा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव की है, जहां बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
मृतक सुरेंद्र केवट, भाजपा किसान मोर्चा के पुनपुन प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष थे। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए एक के बाद एक चार गोलियां दागीं। घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें गंभीर अवस्था में पटना एम्स लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इलाके में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।
Also Read : तिरुवल्लूर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी में लगी भीषण आ’ग
Also Read : बिहार में अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM नीतीश ने ट्वीट पर लिखी मन की बात
Also Read : राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्यसभा के लिए चार सदस्य को किया मनोनीत
Also Read : वाहनों पर चुनाव प्रचार सामग्री लगाने पर परिवहन विभाग ने दी सख्त चेतावनी