Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 8:44 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत में कोरोना के रिकॉर्ड 11458 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में कोरोना के रिकॉर्ड 11458 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली । देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की स्थिति गंभीर हाेती जा रही है तथा पिछले 24 घंटों के दौरान कोराेना संक्रमण के सर्वाधिक 11458 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या तीन लाख के आंकड़े को पार कर 3.09 लाख पर पहुंच गयी है।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 11458 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 308993 हो गयी। इस दौरान 386 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 8884 हो गयी। देश में इस समय कोरोना के 1,45,779 सक्रिय मामले हैं, जबकि इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या सक्रिय मामलों की तुलना में 8551 अधिक 1,54,330 है। भारत संक्रमण के मामले में विश्व में सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर है।

    महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 3493 नये मामले दर्ज किये गये हैं और 127 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 101141 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3717 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 1718 लोग रोगमुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 47796 हो गयी है।

       कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे पायदान पर है, जहां संक्रमितों की संख्या 40698 पर पहुंच गयी है तथा 367 लोगों की मृत्यु हुई है जबकि 22047 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

    कोरोना के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है और देश में यह संक्रमितों की संख्या के मामले में तीसरे स्थान पर है। राजधानी में कोरोना संक्रमण ने शुक्रवार को सबसे रौद्र रूप दिखाया और 2137 रिकाॅर्ड नये मामलों से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 36 हजार को और रिकॉर्ड 71 मरीजों की मौत से मृतकों की संख्या 1200 को पार कर गई। दिल्ली में 36824 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 1214 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 13398 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

    देश का पश्चिमी राज्य गुजरात कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में चौथे स्थान पर है, लेकिन मृतकों की संख्या के मामले में राज्य महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है। गुजरात में अब तक 22527 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 1415 लोगों ने जान गंवाई है। इसके अलावा 15493 लोग इस बीमारी से उबरने में कामयाब हुए हैं।

    आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अब तक 12616 कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं तथा 365 लोगों की मौत हुई है जबकि 7609 लोग इससे ठीक हुए हैं।

    राजस्थान में भी कोरोना का प्रकोप जोरों पर है और यहां संक्रमितों की संख्या 12068 हो गयी है तथा 272 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8898 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं।

    मध्य प्रदेश में 10443 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं तथा 440 लोगों की इससे मौत हो गयी है जबकि 7201 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

    पश्चिम बंगाल में 10244 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 451 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक 4206 लोग ठीक हुए है।

    दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 5680 और कर्नाटक में 6516 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इन राज्यों में इससे मरने वालों की संख्या क्रमश: 80 और 79 है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4730 हो गई है और 53 लोगों की मृत्यु हुई है। हरियाणा में 70 , पंजाब में 63, बिहार में 36 , उत्तराखंड में 21, केरल में 19, ओडिशा में 10, असम और झारखंड में आठ, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में छह, चंडीगढ़ में पांच, पुड्डुचेरी में दो तथा त्रिपुरा, लद्दाख और मेघालय में इस महामारी से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    coronavirus cases covid 19 Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना में होमगार्ड जवान की मौत
    Next Article देवघर : जिले में अवैध खनन से जुड़ी शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई : उपायुक्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झाड़ियों से मिला युवती का श’व, चेहरे और शरीर पर चोट के निशान

    September 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम के प्रशासक ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, पूजा समितियों को दिये अहम निर्देश

    September 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद मंडल कारा का जेल IG ने किया औचक निरीक्षण

    September 17, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज, अगले दो दिन बारिश के आसार

    September 18, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 18 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 18, 2025

    झारखंड सरकार ने केंद्र से की मांग, कृषि योजनाओं में CSR और DMFT फंड के इस्तेमाल की मिले अनुमति …

    September 17, 2025

    गिरिडीह में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, सात घायल, दो गिरफ्तार…

    September 17, 2025

    डायन बिसाही का आरोप में भाई ने भाई और भाभी पर किया चाकू से हमला…

    September 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.