Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Aug, 2025 ♦ 10:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले के मुख्य आरोपी भैरव के पोस्टर से विवाद, अरगोड़ा थाने में FIR दर्ज
    झारखंड

    मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले के मुख्य आरोपी भैरव के पोस्टर से विवाद, अरगोड़ा थाने में FIR दर्ज

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: सीएम के काफिले पर हमले के मुख्य आरोपी भैरव सिंह की तस्वीर के साथ पूरे शहर में पोस्टर-होर्डिंग्स लगाए जाने के बाद विवाद शुरू हो गया है. विवाद के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. आदिवासी समुदाय के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर पोस्टर हटवाने का अनुरोध किया. इसके बाद सभी थानों की पुलिस ने भैरव के पोस्टर को जब्त कर हटा दिया है. पूरे मामले को लेकर अरगोड़ा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है

    पोस्टर पर विवाद

    दरअसल पोस्टर में भैरव सिंह को सरना झंडे के साथ दिखाया गया है. इसी बात पर आदिवासी सरना समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए. इसके बाद सरना समिति, बिरसा सेना, अमर शहीद वीर बुद्धु भगत मोर्चा, पड़हा सरना प्रार्थना सभा सहित अन्य संगठनों के लोग अरगोड़ा थाना पहुंचे और एफआइआर दर्ज कराई. जिसमें भैरव सिंह, आनंद नगर छठ पूजा समिति सहित अन्य संगठनों को आरोपी बनाया गया है. सभी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

    माहौल बिगाड़ने का आरोप

    एफआइआर में भैरव सिंह पर आदिवासियों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने, सरना झंडा का अनाधिकृत और गलत ढंग से उपयोग करने का आरोप लगाया गया है. पोस्टर को शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश बताया गया है. ताकि कुछ राजनीतिक दल इसका लाभ ले सके. एफआइआर में एसटी-एससी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करने का अनुरोध किया गया है, साथ ही बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

    पोस्टर पर क्या है आपत्ति

    एफआइआर के मुताबिक आदिवासियों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाते हुए धार्मिक प्रतीक सरना झंडा का गलत ढंग से उपयोग किया गया है. पोस्टर में जिस व्यक्ति के हाथ में सरना झंडा दिखाया गया है वो सीएम के काफिले पर हमले का आरोपी है. पोस्टर में जय सरना और सरना लोगो का उपयोग किया गया है. जबकि इसे धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ही उपयोग किया जाता है. इन प्रतीकों के इस्तेमाल से आदिवासियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.

    कौन है भैरव सिंह

    24 मार्च 2021 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमला हुआ था. इस मामले में भैरव सिंह को आरोपी बनाया गया है. उसने सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था और इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. 26 जुलाई 2021 को कोर्ट ने भैरव सिंह को जमानत दी थी. जिसके बाद गुरुवार (29 जुलाई 2021) को जेल से रिहा किया गया. जेल से निकलने के बाद भैरव सिंह ने कहा उसे अपने किए पर कोई अफसोस नहीं है. भैरव सिंह ने कहा उसका कोई इरादा नहीं था कि वे मुख्यमंत्री का अपमान करें लेकिन इस मामले में उसे फंसाया गया और निर्दोषों को जेल भेजा गया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजापान की राजधानी में कोरोना का कहर, एक दिन में सामने आए रिकॉर्ड केस
    Next Article चाईबासा को सीएम हेमंत सोरेन की सौगात, 93 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

    Related Posts

    जमशेदपुर

    घाटशिला विधानसभा सीट पर जल्द होगा उपचुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

    August 26, 2025
    झारखंड

    झारखंड में फिर लौट रहा मॉनसून, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    August 26, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में त्यौहारों की रौनक, हरतालिका तीज और गणेश पूजा के तैयारियों से सजा बाजार…

    August 25, 2025
    Latest Posts

    घाटशिला विधानसभा सीट पर जल्द होगा उपचुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

    August 26, 2025

    झारखंड में फिर लौट रहा मॉनसून, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    August 26, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 26 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 26, 2025

    रवि योग, भौम जया सिद्ध योग, लक्ष्मी योग के संयोग में मनेगा तीज व्रत

    August 26, 2025

    जमशेदपुर में त्यौहारों की रौनक, हरतालिका तीज और गणेश पूजा के तैयारियों से सजा बाजार…

    August 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.