Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 2:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने भाजपा पर आतंकवादियों के साथ रिश्ता होने का लगाया आरोप
    झारखंड

    कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने भाजपा पर आतंकवादियों के साथ रिश्ता होने का लगाया आरोप

    Team JoharBy Team JoharJuly 9, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने भाजपा पर आतंकवादियों के साथ रिश्ता होने का आरोप लगाया। लांबा शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा के आतंकवादियों के साथ रिश्ताें के कई सारे सबूत भी हैं और मैं उसी सबूत के आधार पर यह कह रही हूं।

    उन्होंने उन तस्वीरों को साझा करते हुए कहा कि कई आतंकवादियों के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के दूसरे राजनेताओं के साथ ली गयी तस्वीरें हैं। साथ ही उन्होंने भाजपा को चुनौती भी दी और कहा कि यदि इन बातों में सच्चाई नहीं है अथवा हम झूठ बोल रहे हैं तो केंद्रीय गृह मंत्री हमें गिरफ्तार करें।

    उन्होंने कहा कि नुपूर शर्मा के विवादित बयान के बाद वैश्विक दबाव के कारण नूपुर शर्मा को भाजपा से हटाया गया। इस पर ही राजस्थान में कन्हैयालाल की हत्या होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कन्हैया का हत्या करने वाला रियाज अंसारी कोई और नहीं बल्कि भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के पूर्व गृह मंत्री गुलाब कटारिया के साथ भी रियाज के संबंध हैं। उन्होंने इसकी तस्वीर भी जारी की है। इसमें रियाज भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं।

    उन्होंने भाजपा से पूछा है कि कन्हैया लाल के हत्यारे के साथ भाजपा का क्या संबंध हैं? राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने चार घंटे में आरोपितों को गिरफ्तार किया। कन्हैया लाल के आश्रितों को मुआवजा दिया और कन्हैया लाल के दोनों बेटों को सरकारी नौकरी दी। एनआईए जांच उदयपुर कांड का कांग्रेस पार्टी ने स्वागत किया। मगर इसका उपयोग भाजपा नेताओं को बचाने के लिए किया गया है। भाजपा वाले देश में धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश करते फिर रहे हैं।

    अलका लांबा ने दूसरे खुलासे में जम्मू की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यहां भी तालिब हुसैन साह पकड़ा गया, जो लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी है। ये भी भाजपा का ही सदस्य रहा है। उन्होंने गृहमंत्री के साथ तस्वीरें भी जारी की। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि हम जो सवाल पूछ रहे है भाजपा उसका जवाब देगी।

    तीसरे खुलासे में महाराष्ट्र के अमरावती की घटना का जिक्र किया। उन्होंने उमेश कोल्हे की हत्या का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि उमेश केमिस्ट था। उमेश के हत्यारे इरफान खान का संबंध नवनीत राणा दंपति से है और राणा दंपति के भाजपा से अच्छे संबंध हैं। उन्होंने चौथे खुलासे में 2020 में जम्मू में आतंकवादी के पास मिले हथियार का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि आतंकियों को मदद करने वाले ताहिर अहमद मीर का सम्बंध भी भाजपा से रहा है। ये ताहिर अहमद ने ही हिजबुल कमांडर नावेद बाबू को हथियार पहुंचाया करता था।

    उन्होंने अपने पांचवें खुलासे में मध्यप्रदेश की घटना का जिक्र किया और कहा कि 2017 एटीएस ने अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का खुलासा किया था। 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसके मुख्य आरोपित ध्रुव सक्सेना का संबंध भी भाजपा के साथ रहा है। इतना सब होने के बावजूद प्रधानमंत्री की चुप्पी कहीं न कहीं उनकी भी सहमति होना जता रहा है।

    छठवें खुलासे में एमपी के टेरर फंडिंग का मामला जोड़ा गया। टेरर फंडिंग का आरोपी बलराम सिंह जो बजरंग दल का नेता निकला। सातवां खुलासा असम की घटना 2017 में भाजपा नेता निरंजन होजाई पर आतंकियों को फंडिंग करने का आरोप लगा था। मामला कोर्ट में भी पहुंचा था। इस घटना में भाजपा नेता को उम्रकैद हुई। उन पर एक हजार करोड़ के वित्तीय घोटाले का आरोप लगा था। भाजपा ने आतंकियों को टिकट दिया। आतंकवादी मसूद अजहर के करीबी मोहम्मद फारुख खान को जम्मू में वार्ड का उम्मीदवार भाजपा ने बनाया। आतंकी मसूद अजहर को उस समय की भाजपा सरकार ने ही छोड़ा था। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, आभा सिन्हा, राजीव रंजन व एम तौशिफ शामिल थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट ने कहा, राज्य सरकार एक पद के लिए दो तरह के वेतनमान नहीं दे सकती
    Next Article अनुसूचित जाति उन्नत ग्राम योजना अब डॉ. भीमराव अंबेडकर उन्नत ग्राम योजना के नाम से जाना जाएगा

    Related Posts

    गिरिडीह

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025
    गिरिडीह

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025
    Latest Posts

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025

    बिहार में मॉनसून की बेरुखी से गिर रहा भू-जल स्तर, गन्ना किसान परेशान

    July 6, 2025

    सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.