Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कॉलेज छात्राओं को हर माह मिलेंगे 1000 रुपये, बस एक शर्त… जानें क्या
    झारखंड

    कॉलेज छात्राओं को हर माह मिलेंगे 1000 रुपये, बस एक शर्त… जानें क्या

    Team JoharBy Team JoharFebruary 1, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छात्राओं
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राज्य सरकार ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अध्ययनरत छात्राओं को यात्रा भत्ता देने का निर्णय लिया है. इसके तहत छात्राओं को प्रतिमाह 1000 रुपये यात्रा भत्ता मिलेगा. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शुक्रवार को विभाग को इसे लेकर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए. इस योजना का लाभ उन छात्राओं को भी मिलेगा, जो मंइयां सम्मान योजना का लाभ ले रही हैं.

    मंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करना है. यात्रा भत्ता पाने के लिए छात्राओं को 75 % उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी.

    शुभ समाचार ।।

    राज्य सरकार ने कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्राओं को 1000 रुपये प्रतिमाह यात्रा भत्ता देने की योजना बनाई है।

    यह योजना इसी सत्र से लागू होगी।लगभग 80 हज़ार छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा।मइयाँ योजना की लाभुक भी इस योजना की पात्र होंगी अर्थात् यदि कोई बच्ची… pic.twitter.com/bSMsUNp7jy

    — Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 (@MithileshJMM) February 1, 2025

    रिसर्च और स्टार्टअप को बढ़ावा

    इसके अलावा, राज्य सरकार विश्वविद्यालयों में रिसर्च और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए एक नीति लागू करने की तैयारी कर रही है. इस पर चर्चा करने के लिए 10 फरवरी को एक कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति और कॉलेजों के प्राचार्य शामिल होंगे.

    6 पोर्टल की लॉन्चिंग, नई योजनाओं का आगाज

    10 फरवरी को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग छह नए पोर्टल की लॉन्चिंग करेगा. इनमें शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन निर्धारण से संबंधित पोर्टल, लर्निंग मैनजमेंट सिस्टम पोर्टल, मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना पोर्टल, अप्रेंटिसशिप पोर्टल, निजी विश्वविद्यालय पोर्टल और वित्त रहित अनुदान पोर्टल शामिल होंगे. इन पोर्टल्स के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सरल होगी और सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन होंगी.

    लर्निंग मैनजमेंट सिस्टम पोर्टल के तहत विद्यार्थी दूसरे संस्थानों में संचालित कक्षाओं का ऑनलाइन लाभ उठा सकेंगे, जिससे उन्हें अच्छे शिक्षकों से सीखने का अवसर मिलेगा.

    स्कूलों में सड़क सुरक्षा और ड्राइविंग को सिलेबस में शामिल करने की योजना

    परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने सड़क सुरक्षा और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नई दिशा-निर्देशों की घोषणा की. उन्होंने कहा कि एमवीआई द्वारा फिटनेस प्रमाणपत्र देने और ड्राइविंग लाइसेंस देने की प्रक्रिया को सही तरीके से पालन किया जाए ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके.

    मंत्री ने घोषणा की कि सड़क सुरक्षा और ड्राइविंग संबंधित जानकारी अब छात्रों के सिलेबस में शामिल की जाएगी. इसके लिए वह CM से बातचीत करेंगे. उन्होंने कहा कि यदि लोग सड़क सुरक्षा की आदतें अपने जीवन में शामिल करेंगे, तो दुर्घटनाओं में कमी आएगी.

    यह कदम राज्य में सड़क सुरक्षा के लिए एक सकारात्मक बदलाव साबित हो सकता है और आने वाले समय में दुर्घटनाओं में कमी की उम्मीद जताई जा रही है.

    Also Read : खूंटी में बच्चों से भरी बस की भीषण टक्कर, दर्जनों छात्र जख्मी

    Also Read : IND vs ENG के बीच चौथे T20 में अजूबा, हर्षित राणा ने रचा इतिहास… जानें कैसे

    Also Read : 1 फरवरी 2025 : सोने की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंचीं, 84,900 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर

    Also Read : महाकुंभ से बोकारो लौट रही बस की हजारीबाग में टक्कर…

    #Jharkhand News Chief Minister Hemant Soren Chief Minister Miyan Samman Yojana driving female students Higher Education jharkhand Learning Management System Manki Munda Scholarship Scheme portals research road accidents road safety school syllabus startups state government Sudivya Kumar Sonu technical education Transport Minister Deepak Birua travel allowance उच्च शिक्षा छात्राओं झारखंड झारखंड समाचार ड्राइविंग तकनीकी शिक्षा परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ पोर्टल मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यात्रा भत्ता राज्य सरकार रिसर्च लर्निंग मैनजमेंट सिस्टम सड़क दुर्घटनाएं सड़क सुरक्षा सुदिव्य कुमार सोनू स्कूल सिलेबस स्टार्टअप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहन वित्त मंत्री ने पेश किया बजट
    Next Article Bihar Board : इंटर परीक्षा के पहले दिन हंगामा… जानें क्यों

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.