Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Sep, 2025 ♦ 6:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»गिरिडीह में कोयला चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस-प्रशासन बने ‘मौनी बाबा’
    गिरिडीह

    गिरिडीह में कोयला चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस-प्रशासन बने ‘मौनी बाबा’

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 9, 2025Updated:September 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोयला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : झारखंड राज्य में कोयला चोरी अब आम बात है। हर दिन सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है, लेकिन ऐसे लोगों के खिलाफ कोई ठोस कदम झारखंड पुलिस नहीं उठा रही है। पूरी रात कोयला का काला खेल चलता है, लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी है। बीते देर रात गिरिडीह में सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) के सीपी साइडिंग क्षेत्र में हुए बवाल और मारपीट के बाद सुरक्षाकर्मियों का मनोबल पूरी तरह से टूट चुका है। सैकड़ों की संख्या में कोयला चोरों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया। इस घटना में कई लोग घायल हुए है। जबकि, एक सुरक्षाकर्मी की हालत गंभीर बताई जाती है।

    रात्रि गश्ती दल ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी

    बताया जाता है कि सोमवार की देर रात कोयला चोरी को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया। रात करीब 11 बजे जब गश्ती दल गुप्त सूचना पाकर मौके पर पहुंचा तो वहां 100 से अधिक कोयला चोर सक्रिय मिले। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने सुरक्षा कर्मी श्याम सुंदर को झाड़ियों की ओर खींचकर बुरी तरह पीटा। हालांकि, उनके साथी सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से उनकी जान बच सकी। हमले में घायल सभी कर्मियों को तत्काल सीसीएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    गिरिडीह में 100 से ज्यादा कोयला चोरों ने मचाया तहलका, सुरक्षाकर्मियों पर किया वार pic.twitter.com/1DJ8bOQKpH

    — Johar Live (@joharliveonweb) September 9, 2025

    सीसीएल क्षेत्र में बढ़ती कोयला चोरी बनी चुनौती

    सीसीएल के गिरिडीह समेत अन्य कोयलरी क्षेत्र में कोयला चोरी लंबे समय से एक गंभीर समस्या बनी हुई है। पुलिस कार्रवाई करने की बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है। आए दिन चोर दर्जनों की संख्या में माइंस और रेलवे लोडिंग प्वाइंट पर धावा बोलते हैं। सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि चोरी की घटनाओं में कमी नहीं आ रही, बल्कि चोर अब और भी आक्रामक हो गए हैं।

    प्रबंधन और कर्मचारियों में आक्रोश

    सोमवार रात की घटना के बाद सीसीएल प्रबंधन और कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया है। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार हो रही कोयला चोरी और सुरक्षा कर्मियों पर हमले से उनका मनोबल टूट रहा है। वे मांग कर रहे हैं कि प्रशासन और पुलिस मिलकर कोयला चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। हमले के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है, वहीं सीसीएल प्रबंधन ने जिला प्रशासन से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे काम बंद करने पर विचार कर सकते हैं।

    Also Read : तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, दो लोग हिरासत में

    attacked security personnel Coal thieves in Giridih are emboldened More than 100 coal thieves created havoc in Giridih police and administration have become 'Mauni Baba' गिरिडीह में 100 से ज्यादा कोयला चोरों ने मचाया तहलका गिरिडीह में कोयला चोरों के हौसले बुलंद पुलिस-प्रशासन बने 'मौनी बाबा' सुरक्षाकर्मियों पर किया वार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार कैबिनेट की बैठक में 26 अहम प्रस्तावों पर मुहर
    Next Article BREAKING : बोकारो में रेलवे साइडिंग पर अंधाधुंध फा’यरिंग, एक को लगी गो’ली

    Related Posts

    झारखंड

    चक्रधरपुर में मालगाड़ी से सैकड़ों बोरे चावल चोरी, रेलवे में हड़कंप…

    September 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    कंपनी से रंगदारी मांगने वाले शिव शर्मा को हाईकोर्ट से मिली बेल, कुख्यात अमन श्रीवास्तव से जुड़ा है नाम

    September 9, 2025
    गिरिडीह

    झारखंड के बगोदर में बस-ट्रक हादसा, कर्नाटक के मूर्तिकार की सड़क पर दर्दनाक मौ’त…

    September 9, 2025
    Latest Posts

    चक्रधरपुर में मालगाड़ी से सैकड़ों बोरे चावल चोरी, रेलवे में हड़कंप…

    September 9, 2025

    कंपनी से रंगदारी मांगने वाले शिव शर्मा को हाईकोर्ट से मिली बेल, कुख्यात अमन श्रीवास्तव से जुड़ा है नाम

    September 9, 2025

    नेपाल के पूर्व पीएम और पत्नी पर ह’मला, खू’न में लथपथ दिखे देउबा

    September 9, 2025

    झारखंड के बगोदर में बस-ट्रक हादसा, कर्नाटक के मूर्तिकार की सड़क पर दर्दनाक मौ’त…

    September 9, 2025

    अदाणी फाउंडेशन ने लगाया रोजगार मेला, 200 से अधिक युवाओं ने जमा किया CV

    September 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.