Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 12:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खरखरी ओपी में घुसकर कोयला तस्करों ने सिपाही को पीटा, मूकदर्शक बन देखती रही पुलिस
    झारखंड

    खरखरी ओपी में घुसकर कोयला तस्करों ने सिपाही को पीटा, मूकदर्शक बन देखती रही पुलिस

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद। झारखंड में पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद कोयला तस्करी पर लगाम नहीं लग रहा है। हालत ये हो गया है कि अब तस्कर, कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर हमले से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। जबकि पुलिस इन घटनाओं को लेकर मूकदर्शक बनी हुई है। कुछ ऐसी ही घटना मधुबन थाना क्षेत्र से सामने आयी है। यहाँ पर कोयला तस्करों ने खरखरी ओपी में घुसकर सिपाही संतोष राम के साथ मारपीट की। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की दूसरी टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस के आने की भनक लगते ही सभी कोयला तस्कर मौके से भाग निकले। इस मामले में पुलिस तीन युवकों से पूछताछ कर रही है। इधर, बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू ने बताया कि पूरे घटना में सिपाही को चोट लगी है।बताया जा रहा है कि पुलिस के द्वारा पांडुआ भीठा के नजदीक पोखरिया से छापेमारी कर अवैध कोयला को जब्त कर खरखरी ओपी लाया गया था। जिसके बाद स्कॉर्पियो में सवार चार युवक ओपी पहुंचे और हंगामा करने लगे।सिपाही के द्वारा विरोध करने पर युवको ने पिटाई कर दी। घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    सिपाही को बांसजोड़ा ले जाने की कोशिश कर रहे थे कोयला तस्कर
    जानकारी के अनुसार सिपाही संतोष राम के साथ मारपीट करने वाला आरोपी कोयला तस्कर था। पीड़ित सिपाही को अपने साथ बांसजोड़ा ले जाने की कोशिश कर रहा था। सिपाही के शोर मचाने के बाद एएसआई मौके पर पहुंचे और संतोष राम को कोयला तस्करों के चंगुल से छुड़वाया। घटना के बाद ओपी परिसर में कोयला तस्कर हंगामा करते रहे और एएसआई और सिपाही मूकदर्श बने देखते रहे। घटना के वक्त ओपी में एएसआई सत्येंद्र सिंह और सिपाही संतोष राम ही मौजूद थे। एक अन्य सिपाही छुट्टी पर थे। जबकि ओपी प्रभारी दिनेश मुंडा अपने साथ एक सिपाही को लेकर मधुबन थाना गए थे। इसी बीच कोयला तस्करों ने घटना को अंजाम दिया है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRJD सुप्रीमो की जमानत पर CBI ने झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब, 22 अप्रैल को होगी सुनवाई
    Next Article महि‍ला आरक्षी का आरोप- नहीं मिली छुट्टी, कर दिया गया तबादला, गर्भ में ही मर गया भ्रूण

    Related Posts

    क्राइम

    प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू ढोते ट्रक जब्त

    June 21, 2025
    झारखंड

    रांची में 2025 का जगन्नाथ रथ मेला होगा प्लास्टिक मुक्त और सुरक्षित

    June 21, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम, DC बोले – योग को जीवनशैली में अपनाएं और निरोग रहें

    June 21, 2025
    Latest Posts

    प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू ढोते ट्रक जब्त

    June 21, 2025

    बिहार-झारखंड सीमा पर भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 40 से अधिक गांव प्रभावित

    June 21, 2025

    रांची में 2025 का जगन्नाथ रथ मेला होगा प्लास्टिक मुक्त और सुरक्षित

    June 21, 2025

    चाईबासा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम, DC बोले – योग को जीवनशैली में अपनाएं और निरोग रहें

    June 21, 2025

    महिला आयोग आपके द्वार: बिहार के चार जिलों में लगेगा शिकायत समाधान कैंप

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.