Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Oct, 2025 ♦ 10:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सीएम सोरेन ने किया नई सौर उर्जा नीति ऑनलाइन लांच, कहा -अक्षय ऊर्जा से समृद्ध होगा राज्य
    झारखंड

    सीएम सोरेन ने किया नई सौर उर्जा नीति ऑनलाइन लांच, कहा -अक्षय ऊर्जा से समृद्ध होगा राज्य

    Team JoharBy Team JoharJuly 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अक्षय ऊर्जा राष्ट्र का भविष्य है। अक्षय ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नीतिगत पहल की है। राज्य की सौर ऊर्जा नीति-2022 लांच करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

    जिसमें निवेशकों को प्रोत्साहन, सिंगल विंडो सिस्टम, पेमेंट सिक्योरिटी मेकैनिज्म, छूट और सब्सिडियरी सहित कई सुविधा उपलब्ध करायी गई है।

    सीएम ने किसान सोलर वाटर पंप सेट योजना हेतु कुसुम वेब पोर्टल, धनबाद एवं दुमका में 600 केवी के सोलर प्लांट एवं गिरिडीह सोलर सिटी योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए ग्रिड कनेक्टेड रूफटॉप पावर प्लांट परियोजना का ऑनलाइन उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर सौर ऊर्जा नीति-2022 पुस्तिका का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री ने किया।

    उन्होंने कहा कि भौगोलिक दृष्टिकोण से झारखंड एक ऐसा राज्य है जहां पहाड़, नदी-नाले, घने जंगल सहित कई दुर्गम क्षेत्र हैं। ऐसे जगहों पर ट्रांसमिशन के माध्यम से बिजली पहुंचाना काफी चुनौतीपूर्ण कार्य है।

    इन सभी जगहों पर संचरण लाइन के कनेक्टिविटी में कठिनाइयां और बाधाएं उत्पन्न होती हैं जिससे आमजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे जगहों पर सौर ऊर्जा के माध्यम से घर-घर तक बिजली पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इसकी शुरुआत गिरिडीह से हो रही है। उन्होंने कहा कि जहां पारंपरिक बिजली स्रोतों से बिजली की कीमत प्रति यूनिट 5 रुपए से अधिक है वहीं सौर ऊर्जा से उत्पादन की गई ऊर्जा की कीमत 2 से 3 रुपया यूनिट ही होता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में कई ऐसे जिले हैं जहां पर 30 से 40 मेगावाट की बिजली की खपत होती है। इन जिलों में 400 से 500 एकड़ भूमि पर सौर ऊर्जा के माध्यम से पर्याप्त बिजली उत्पादन किया जा सकता है।

    निवेशकों के लिए है अनुकूल माहौल

    उन्होंने कहा कि राज्य में निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया गया है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर काम करने वाले निवेशकों को हमारी सरकार पूरा सहयोग प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार निवेशकों का तहे दिल से स्वागत करती है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू: पत्नी ने डाला पति के उपर खौलता दूध, पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया रिम्स
    Next Article मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बेटी का निधन, सिर में दर्द की थी शिकायत

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड की जेलों में छठ महापर्व की भक्ति, 56 कैदी रख रहे हैं व्रत

    October 26, 2025
    झारखंड

    झारखंड में PM आवास योजना के 10 साल, 1.63 लाख गरीबों को मिले पक्के घर

    October 26, 2025
    झारखंड

    छठ व्रतियों की सुविधा के लिए राजधानी में 538 चेंजिंग रूम तैयार

    October 26, 2025
    Latest Posts

    मोकामा में चुनावी जनसभा के दौरान टूटा मंच, अनंत सिंह गिरे नीचे… देखें VIDEO

    October 26, 2025

    झारखंड की जेलों में छठ महापर्व की भक्ति, 56 कैदी रख रहे हैं व्रत

    October 26, 2025

    झारखंड में PM आवास योजना के 10 साल, 1.63 लाख गरीबों को मिले पक्के घर

    October 26, 2025

    छठ व्रतियों की सुविधा के लिए राजधानी में 538 चेंजिंग रूम तैयार

    October 26, 2025

    छठ पर्व पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने किए विशेष प्रबंध

    October 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.