Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 9:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री ने दही हाण्डी प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, लेजर शो का लिया आनंद
    झारखंड

    मुख्यमंत्री ने दही हाण्डी प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, लेजर शो का लिया आनंद

    Team JoharBy Team JoharAugust 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति, रांची की ओर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर उन्होंने गोविंदा आला रे… के जयघोष के बीच दही हाण्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर आधारित लेजर शो का भी आनंद लिया. वहीं बाल गोपाल तथा बाल राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया. उन्होंने कहा कि पर्व -त्योहारों पर आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रमों से हमारी पौराणिक परंपरा- संस्कृति मजबूत होती है. ऐसे कार्यक्रम हमें एकजुट करते हैं. सभी मिलकर पूरे हर्ष और उल्लास के साथ त्योहारों का आनंद लेते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म ग्रन्थों पर निरंतर शोध हो रहे हैं. इन्हें सरल भाषा में लिखा जा रहा है, ताकि लोग आसानी से अपने धर्म ग्रंथो को पढ़कर अपनी पौराणिक गाथाओं से अवगत हो सकें.

    जर्सी एवं मोमेंटो भेंट की

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री को हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने पेरिस ओलंपिक- 2024 में कांस्य पदक हासिल करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जर्सी और मोमेंटो सप्रेम भेंट किया. मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, यशस्विनी सहाय, श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति, रांची के संरक्षक डॉ कुमार राजा और डॉ राजेश गुप्ता, अध्यक्ष विनोद गोप एवं अन्य सदस्यगण मौजूद थे. 

    दही हांडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लेज़र शो श्री कृष्ण जन्मोत्सव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्टील प्लांट के लिए जमीन देने वाले विस्थापितों ने सोरेन सरकार के मंत्रियों की शव यात्रा निकाली
    Next Article प्रतिबंधित पशु के वध की थी तैयारी, एक गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    अस्पताल ने नहीं दी एंबुलेंस, श’व को चादर में लपेट बाइक से ले गए घर

    June 17, 2025
    झारखंड

    चुनावी दस्तावेजों में गड़बड़ी मामला: विधायक श्वेता सिंह SDO के सामने नहीं हुई पेश, भेजा लिखित जवाब

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    चलती ट्रेन से गिरकर मैकेनिक की मौ’त

    June 17, 2025
    Latest Posts

    शेयर बाजार की रफ्तार थमी, सेंसेक्स और निफ्टी नीचे

    June 17, 2025

    अस्पताल ने नहीं दी एंबुलेंस, श’व को चादर में लपेट बाइक से ले गए घर

    June 17, 2025

    पुलिस लाइन के बैरक में जवान की गोली लगने से मौ’त

    June 17, 2025

    चुनावी दस्तावेजों में गड़बड़ी मामला: विधायक श्वेता सिंह SDO के सामने नहीं हुई पेश, भेजा लिखित जवाब

    June 17, 2025

    चलती ट्रेन से गिरकर मैकेनिक की मौ’त

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.