Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Aug, 2025 ♦ 4:40 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सरना स्थल हमें एक सूत्र में बांधने का करते हैं काम : मुख्यमंत्री
    जोहार ब्रेकिंग

    सरना स्थल हमें एक सूत्र में बांधने का करते हैं काम : मुख्यमंत्री

    Team JoharBy Team JoharApril 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सिरोम टोली सरना स्थल सौंदर्यीकरण योजना की रखी आधारशिला
    • मुख्यमंत्री ने कहा- आदिवासी समाज की परंपरा और कला- संस्कृति को जीवंत, अक्षुण्ण और संरक्षित करने का लगातार हो रहा प्रयास
    • सभी सरना और मसना स्थल को संरक्षित करने का लिया है संकल्प

    रांची। राज्य सरकार के द्वारा आदिवासी समाज की परंपरा और कला- संस्कृति को जीवंत, अक्षुण्ण और संरक्षित करने का प्रयास लगातार जारी है। इस कड़ी में आज राजधानी रांची के सिरोमटोली सरना स्थल के सौदर्यीकरण योजना का शिलान्यास किया जा रहा है। लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से इस सरना स्थल परिसर में कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी । उन्होंने कहा कि राज्य कि सभी सरना और मसना स्थल का संरक्षित करने का संकल्प राज्य सरकार ने लिया है, ताकि आने वाली पीढ़ी भी इसके ऐतिहासिक महत्व से भलीभांति वाकिफ रहे। उन्होंने राज्य वासियों से कहा कि अगर उनकी नजर में कोई उत्सव स्थल को विकसित और संरक्षित करने की जरूरत है तो उसकी जानकारी दें। इस दिशा में सरकार अवश्य पहल करेगी।

    • प्राचीनतम व्यवस्थाओं में एक है आदिवासी समाज की व्यवस्था

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व की प्राचीनतम व्यवस्थाओं में आदिवासी समाज की व्यवस्था को जाना जाता है। हालांकि, आज की भौतिकवादी युग में सामंजस्य स्थापित करने में आदिवासी समाज थोड़ा पिछड़ सा गया है । लेकिन, आदिवासियों के हक और अधिकार तथा विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार के अवसर पर पृथक रूप से आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया गया है। यह मंत्रालय आदिवासियों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है।

    • प्रकृति के पुजारी है आदिवासी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति के साथ रहना पसंद करते हैं। वे प्रकृति के पुजारी है। लेकिन, आज हर तरफ विकास की ही बात हो रही है। ऐसे में प्रकृति और विकास के बीच सामंजस्य स्थापित करने की जरूरत है। क्योंकि, जब प्राकृतिक व्यवस्था बचेगी, तभी आदिवासी समाज और संस्कृति जीवित रहेगी।

    • आदिवासियों में आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प कोई कमी नहीं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन काल आज तक आदिवासी समाज का विश्लेषण किया जाए तो हम कह सकते हैं कि उनके आत्मविश्वास और दृढ संकल्प में कोई कमी नहीं आई है। आज भी वह पहले की ही तरह अडिग है। यही हमें मजबूती प्रदान करने का काम करते हैं । यही वजह है कि सरना स्थल जैसे उत्सव स्थल हमें एक सूत्र में बांधने का काम करते हैं।

    इस अवसर पर मंत्री चम्पाई सोरेन, विधायक सीपी सिंह, राजेश कच्छप, पदमश्री मुकुंद नायक और केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, संतोष तिर्की, प्रकाश हंस, विजय बड़ाईक, रूपचंद, किशोर नायक, किशोर लोहरा और अन्य सदस्य मौजूद थे।

    Jharkhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : रेलवे सुरक्षा बल ने 68 किलो गांजा के साथ पांच तस्करों को किया गिरफ्तार
    Next Article रघुवर दास ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, स्कूलों के समय में परिवर्तन करने का किया आग्रह

    Related Posts

    जामताड़ा

    कुएं में मिली दो बच्चों के पिता की बॉडी, भोर-भोर निकला था मॉर्निंग वॉक पर

    August 26, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में नशे का सौदागर धराया, सात पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त

    August 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 24 घंटे के भीतर आपदा प्रभावितों को दिया जा रहा मुआवजा : मंत्री इरफान अंसारी

    August 26, 2025
    Latest Posts

    कुएं में मिली दो बच्चों के पिता की बॉडी, भोर-भोर निकला था मॉर्निंग वॉक पर

    August 26, 2025

    पाकुड़ में नशे का सौदागर धराया, सात पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त

    August 26, 2025

    झारखंड में 24 घंटे के भीतर आपदा प्रभावितों को दिया जा रहा मुआवजा : मंत्री इरफान अंसारी

    August 26, 2025

    पुल-पुलिया और सड़कें बनाते समय पानी का बहाव न रोकें : सरयू राय

    August 26, 2025

    झारखंड विधानसभा ने पांच विधेयकों को ध्वनिमत से किया पास

    August 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.