Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 8:56 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड की छुटनी देवी को मिला पद्मश्री सम्‍मान, कभी डायन कह कर घर-गांव से निकाल दिया गया था
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की छुटनी देवी को मिला पद्मश्री सम्‍मान, कभी डायन कह कर घर-गांव से निकाल दिया गया था

    Team JoharBy Team JoharJanuary 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड की छुटनी देवी को इस बार पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। इन्हें कभी डायन कह कर घर-गांव से निकाल दिया गया था। 62 साल की छुटनी देवी के नाम के आगे अब भारत का श्रेष्ठ सम्मान पद्मश्री जुड़ गया है। एक समय इन्हें डायन के नाम पर प्रताड़ित किया गया था, बल्कि घर से बेदखल भी कर दिया था। 

    तब वह आठ माह के बच्चे के साथ पेड़ के नीचे रहीं। पति ने भी साथ छोड़ दिया था। आज वह अपनी जैसी असंख्य महिलाओं की हिम्मत और ताकत बन गई हैं। वह सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड की बिरबांस पंचायत के भोलाडीह गांव में रहती हैं। गांव में ही एसोसिएशन फॉर सोशल एंड ह्यूमन अवेयरनेस (आशा) के सौजन्य से संचालित पुनर्वास केंद्र चलाती हैं।  

    शादी के 16 साल बाद 1995 में एक तांत्रिक के कहने पर उन्हें गांव ने डायन मान लिया गया था। इसके बाद उसे मल खिलाने की कोशिश की थी। पेड़ से बांधकर पिटाई की गई। जब लोग उसकी हत्या की योजना बना रहे थे, पति को छोड़कर चारों बच्चों के साथ गांव छोड़कर चली गईं। इसके बाद आठ महीने तक जंगल में रहीं। गांव वालों के खिलाफ केस करने गईं, पर पुलिस ने भी मदद नहीं की। 

    इसके बाद उन्होंने अपनी जैसी पीड़ित 70 महिलाओं का एक संगठन बनाया है, जो इस कलंक  के खिलाफ लड़ रहा है। 

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने दी बधाई

    छुटनी देवी को पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने बधाई दी है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि महिला उत्पीडऩ, डायन प्रताडऩा और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उनका संघर्ष इतिहास में दर्ज हो चुका है। छुटनी को बहुत बहुत बधाई। दोनों नेताओं ने ट्विटर पर भी छुटनी देवी को पद्मश्री से नवाजे जाने पर बधाई संदेश लिखे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हंगामा, लाल किला परिसर में घुसे किसान, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
    Next Article बोकारो: झुमरा पहाड़ पर चलाया गया सर्च अभियान, नक्सलियों के सामान बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    सिमडेगा में भारी बारिश का अलर्ट, उपायुक्त कंचन सिंह का 19 व 20 जून को स्कूल बंद का आदेश

    June 19, 2025
    झारखंड

    झारखंड के कई जिलों में दो दिन से लगातार बारिश, रांची समेत 5 जिलों को मौसम विभाग ने किया अलर्ट

    June 19, 2025
    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    Latest Posts

    सिमडेगा में भारी बारिश का अलर्ट, उपायुक्त कंचन सिंह का 19 व 20 जून को स्कूल बंद का आदेश

    June 19, 2025

    आज होगी बिहार प्रदेश राजद की राज्य परिषद की बैठक

    June 19, 2025

    झारखंड के कई जिलों में दो दिन से लगातार बारिश, रांची समेत 5 जिलों को मौसम विभाग ने किया अलर्ट

    June 19, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 19 JUNE 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    June 19, 2025

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.