Giridih : पूरे जिले में आज लोक आस्था का महापर्व छठ हर्ष और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। चार दिनों तक चले इस पर्व के अंतिम दिन मंगलवार की सुबह व्रतियों ने उदीयमान भगवान भुवन भास्कर (सूर्यदेव) को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि तथा आरोग्य की कामना की।
छठ घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर बांस की टोकरी में प्रसाद और फल लेकर घाटों तक पहुंचीं। घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता की व्यापक व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की गई थी।
अर्घ्यदान के बाद व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला उपवास का समापन किया। छठ व्रत पारण के साथ ही पूरे जिले में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

छठ पर्व के दौरान गिरिडीह के उसरी धाम, काला पहाड़, जमुआ, बेंगाबाद सहित कई प्रमुख घाटों पर भक्तों की अपार भीड़ रही। हर ओर “छठ मइया की जय” और “जय सूर्य देव” के जयकारे गूंजते रहे।
Also Read : Aaj Ka Rashifal, 28 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : छठ घाटों पर चाईबासा पुलिस का चौकन्ना पहरा, जीवन रक्षक उपकरणों के साथ तैयार जवान
Also Read : CM हेमंत ने पत्नी कल्पना सोरेन संग दी विनोद पांडेय की स्वर्गीय मां को श्रद्धांजलि

