Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 6:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»Facts»चैत्र नवरात्र 30 मार्च से, छठ महापर्व कब से… जानिये
    Facts

    चैत्र नवरात्र 30 मार्च से, छठ महापर्व कब से… जानिये

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariMarch 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कलश स्थापना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : चैत्र नवरात्र 30 मार्च रविवार को प्रवर्धमान योग में कलश स्थापना के साथ प्रारंभ होगा। यह दिन काफी महत्वपूर्ण और पुनीत है, क्योंकि इसी दिन भगवान ब्रह्मा ने पूरी सृष्टि की रचना की थी।

    ज्योतिषियों के अनुसार 29 मार्च को शाम 4.33 बजे प्रतिपदा तिथि शुरू होगी, जो 30 मार्च की दोपहर 2.14 बजे तक रहेगी। उदयातिथि होने के कारण 30 मार्च को ही कलश स्थापना की जाएगी। इस नवरात्र में कई पुण्यकारी और शुभ संयोग भी बन रहे हैं, जो व्रत करने वालों के लिए शुभ फलदायी होंगे।

    इस वर्ष चैत्र नवरात्र रविवार से शुरू है, इसलिए मां की सवारी हाथी है। भागवत पुराण के अनुसार मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आना समृद्धि और शांति का प्रतीक है। नवरात्र छह अप्रैल तक रहेगा। इस बार नवरात्र आठ दिन का होगा। क्योंकि पंचमी तिथि गौण हो गया है। पांच अप्रैल को महाअष्टमी का व्रत रखा जाएगा। छह अप्रैल को महानवमी का पाठ, कन्या पूजन, हवन और आरती के साथ पूजन संपन्न होगा।

    एक अप्रैल से नहाए खाय से शुरू होगा छठ महापर्व

    चैती छठ पर्व एक अप्रैल नहाय-खाय से प्रारंभ होकर चार अप्रैल को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा। चैती छठ की सबसे खास बात यह है कि यह व्रत चैत्र नवरात्र में शुरू होती है। नहाय खाय के दिन देवी के कूष्मांडा के रूप की पूजा होती है। खरना के दिन कुमार कार्तिकेय की माता देवी स्कंद माता की पूजा होती है। संध्या अर्घ्य के दिन माता कात्यायनी की पूजा होती है और प्रातः अर्घ्य में माता कालरात्रि की। इसलिए चैत्र नवरात्रि के दौरान जो श्रद्धालु चैती छठ का व्रत रखते हैं, उन्हें छठी मईया के साथ इन देवियों का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस व्रत से बल, आरोग्य, समृद्धि और संतान सुख की प्राप्ति होती है। इस व्रत के पुण्य प्रभाव से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। संतान की कामना करने वाली महिलाओं के लिए यह व्रत उत्तम माना गया है। 

    Also Read : झारखंड में मौसम का बड़ा बदलाव, तेज हवाएं और वज्रपात का अलर्ट जारी

    Auspicious Combination Auspicious Results Chaitra Navratri Creation of the Universe Fasting Important Day Kalash Sthapna Lord Brahma March 29 March 30 Pious Day Pratipada Tithi Pravarthan Yoga Propitious Combination Sunday Udayatithi उदयातिथि कलश स्‍थापना चैत्र नवरात्र ज्योतिषी पुण्यकारी संयोग पुनीत दिन प्रतिपदा तिथि प्रवर्धमान योग भगवान ब्रह्मा महत्वपूर्ण दिन रविवार व्रत शुभ फल शुभ संयोग सृष्टि की रचना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगजब का एनर्जी बूस्‍टर है गन्ने का जूस, जानिये पांच जबरदस्त फायदे
    Next Article वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की बिगड़ी तबीयत

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.