Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 5:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»केंद्र ने जल जीवन मिशन के लिए झारखंड को दिए 10 हजार करोड़, खर्च हुए सिर्फ तीन हजार करोड़
    झारखंड

    केंद्र ने जल जीवन मिशन के लिए झारखंड को दिए 10 हजार करोड़, खर्च हुए सिर्फ तीन हजार करोड़

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड को जल जीवन मिशन के तहत विगत पांच वर्षों में केन्द्र सरकार ने 10865 करोड रुपए की राशि आवंटित की है। इसमें सरकार सिर्फ 3065 करोड रुपए का उपयोग कर पाई है।

    वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जल जीवन मिशन कार्य को पूर्ण करने के लिए भारत सरकार ने झारखंड के लिए 4722 करोड़ की राशि आवंटित की है । लेकिन इस वित्तीय वर्ष के लगभग चार माह बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से अभी तक इससे कोई राशि की निकासी नहीं की गई है। यह जानकारी केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री विशेश्वर टुडू ने शुक्रवार को लोकसभा में दी।

    लोकसभा सत्र के दौरान रांची के सांसद संजय सेठ ने यह सवाल पूछा था कि केंद्र सरकार के द्वारा झारखंड के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। कितनी राशि उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा सांसद ने झारखंड में विभिन्न कारणों से प्रदूषित हुए बड़े जल निकाय और जलाशय की सफाई के संबंध में भी जानकारी मांगी थी।

    इसी जानकारी के आलोक में केंद्रीय मंत्री ने सदन में यह जवाब दिया है केंद्रीय मंत्री ने लिखित जवाब में बताया कि वर्ष 2019 में 267 करोड़, 2020-21 में 572 करोड़ 2021-22 में 2479 करोड़, 2022-23 में 2825 करोड़ और 2024 में 4722 की राशि आवंटित की गई है। इसकी तुलना में राज्य सरकार इन राशियों का उपयोग नहीं कर पा रही है। वर्ष 2019 में झारखंड सरकार ने 291 करोड रुपए का उपयोग किया, जबकि 2020-21 में 143 करोड रुपए का उपयोग हुआ । 2021-22 में 512 करोड़ रुपए का उपयोग हुआ जबकि 2022-23 में 2119 करोड़ रुपए का उपयोग हुआ। चालू वित्तीय वर्ष में जारी की गई राशि में से किसी भी राशि की निकासी अब तक नहीं की गई है।

    केंद्रीय मंत्री ने सांसद को बताया कि राज्य सरकार की ओर से जो रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई है, उसके अनुसार झारखंड में पूर्व में 20.50 लाख ग्रामीण घरों को नल जल कनेक्शन उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं दूसरी ओर जुलाई 2023 तक राज्य में 61.28 लाख ग्रामीण घरों में से 23 लाख घरों में नल जल से आपूर्ति होने की सूचना दी गई है।

    राज्य सरकार के हवाले से ही लोकसभा में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राज्य में पड़ने वाले बड़े जल निकायों जलाशयों को प्रदूषण मुक्त करने और साफ सफाई करने की जिम्मेदारी राज्य का विषय है। राज्य सरकार ने सूचित किया है कि वर्तमान में झारखंड में कोई जलाशय प्रदूषित नहीं है। इसके अलावा भारत सरकार जल निकायों के पुनरुद्धार को लेकर विभिन्न योजनाओं के माध्यम से राज्य सरकार को मदद करती है। भारत सरकार प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, जल शक्ति अभियान, अमृत जलापूर्ति योजना, जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के माध्यम से झारखंड सहित सभी राज्यों को मदद करती रही है।

    इस जवाब के बाद सांसद संजय सेठ ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। सांसद ने कहा कि भारत सरकार ने जितनी राशि राज्य सरकार को प्रदान की है, राज्य सरकार उस राशि का महज 30 प्रतिशत खर्च कर पाई है। यह आंकड़ा बताता है कि राज्य सरकार जानबूझकर भारत सरकार की योजनाओं को राज्य में फेल करना चाह रही है, ताकि केंद्र सरकार के ऊपर इसका ठीकरा फोड़ा जा सके। इसके अलावा राज्य सरकार ने यह भ्रम फैलाने का काम किया है कि झारखंड रांची के कोई जलाशय प्रदूषित नहीं है। जबकि मीडिया माध्यमों में यह खबर बराबर आती रही है कि झारखंड में बड़े पैमाने पर जलाशय प्रदूषित हो चुके हैं।

    Jal Jeevan Mission jharkhand Ranchi MP Sanjay Seth Union Minister of State for Jal Shakti Visheshwar Tudu in the Lok Sabha
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा : मनोहरपुर में नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी, शहीद साथियों की याद में स्मृति सभा आयोजित करने का आह्वान किया
    Next Article नियोजन नीति व स्थानीय नीति को लेकर बाबूलाल ने हेमंत सरकार को घेरा, कहा- इन्हें सिर्फ राजनीति करना है काम नहीं

    Related Posts

    झारखंड

    लोहरदगा में आकांक्षा हाट का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार

    August 2, 2025
    गिरिडीह

    गिरिडीह में 100 से अधिक दुकानों पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण को लेकर की गई कार्रवाई

    August 2, 2025
    झारखंड

    SP ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, बोले- जांच में देरी कतई बर्दास्त नहीं

    August 2, 2025
    Latest Posts

    कोलेस्ट्रॉल कम करने में कारगर है अदरक, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

    August 2, 2025

    सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, टूटी कुर्सी-डेस्क, बच्चे…

    August 2, 2025

    लोहरदगा में आकांक्षा हाट का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार

    August 2, 2025

    गिरिडीह में 100 से अधिक दुकानों पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण को लेकर की गई कार्रवाई

    August 2, 2025

    SP ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, बोले- जांच में देरी कतई बर्दास्त नहीं

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.