Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 5:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»जमशेदपुर के बालिगुमा में करम परब मनाया, संस्कृति की दिखी झलक
    धर्म/ज्योतिष

    जमशेदपुर के बालिगुमा में करम परब मनाया, संस्कृति की दिखी झलक

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2023Updated:September 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बालिगुमा करम आखड़ा कमिटी, बालिगुमा की तरफ से वार्षिक करम परब का आयोजन बालिगुमा सुखना बस्ती में किया गया। 9 दिनों तक 18 युवतियों ने उपवास कर जावा पाताया (बीजों को अंकुरित करने की प्रक्रिया) किया था। सबसे पहले करम डाली को करम आखड़ा में गाड़ा गया। शाम को पारम्परिक तरीके से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पारम्परिक करम गीतों पर नृत्य किया। नृत्य में बालिगुमा समेत 10 नृत्य टीमों ने भाग लिया। जिन 18 लड़कियों ने जावा पाताया था उनमें वर्षा, मोनिका, रुम्पा, जया, रिया, प्रिया, स्वीटी, परी, तानी, पीहू, सेफ़ाली, इरा, वृष्टि, खुशी, माला, उमा, प्रीति, अनिशा मुख्य रूप शामिल हैं।

    संस्कृति की झलक

    आयोजन कमिटी ने बताया कि झारखंडी कैलेंडर के अनुसार करम परब आज ही था। वर्षों से भाद्र महीने में ही करम मनाया जाता है, लेकिन बांग्ला और हिंदी कैलेंडर के अनुसार इस बार करम आश्विन महीने में होगा, जो झारखंडी संस्कृति के इतर है। इसलिए हमलोगों ने अपनी संस्कृति के अनुसार आज करम मनाया।

    क्या है करम परब

    करम मुख्य रूप से बीजों के संरक्षण की जांच का पर्व है। यदि 9 दिन से पर्व प्रारम्भ किया जाता है तो 9 तरह के बीजों को अंकुरित किया जाता है। 5 दिनों से प्रारम्भ करने से 5 तरह के बीज और 3 दिनों से प्रारम्भ करने से 3 तरह के बीजों को अंकुरित किया जाता है। आयोजन कमिटी में जीत, वरुण, राकेश, रौनक, संध्या रानी महतो, दिलीप कुमार महतो, काकोली महतो, मदन महतो, सिवानी महतो, नेपाल महतो, पूर्णिमा महतो, दीपक रंजीत आदि लोग मुख्य रूप से शामिल थे।

    Jamshedpur News Jamshedpur Update News Jharkhand news Jharkhandi Culture Jharkhandi Parv Karam Parab Religion करम परब जमशेदपुर अपडेट न्यूज जमशेदपुर न्यूज झारखंड न्यूज झारखंडी पर्व झारखंडी संस्कृति धर्म
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीमारियों के कारण का पता लगाएगा रिम्स, एम्स ने दी रिसर्च के दो प्रोजेक्ट को मंजूरी
    Next Article डुमरी उपचुनाव: दिन के 1 बजे तक 43.55 प्रतिशत हुई वोटिंग, मतदान केंद्रों में लगी है लाइन

    Related Posts

    जमशेदपुर

    टैंकर से कुचली गई युवती ने TMH में तोड़ा दम, बिल पेमेंट को लेकर अस्पताल ने रखा शव

    September 15, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में BSNL संवेदकों का हंगामा, 25 हजार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की धमकी

    September 15, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 15 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 15, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग के नक्सल ऑपरेशन की गृह मंत्री अमित शाह ने की सराहना, बोले- नक्सलवाद समाप्ति की ओर

    September 15, 2025

    कबूतर भी कर सकते हैं आपको बीमार… जानिये कैसे

    September 15, 2025

    बोकारो में डकैती की योजना बनाते दो युवक गिरफ्तार, हथियार जब्त

    September 15, 2025

    चलती बाइक की सीट के नीचे अचानक दिखा सांप, फिर क्या हुआ… जानें

    September 15, 2025

    टैंकर से कुचली गई युवती ने TMH में तोड़ा दम, बिल पेमेंट को लेकर अस्पताल ने रखा शव

    September 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.