Ranchi : रांची जिला प्रशासन ने आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक नई पहल की है। अब जिले के सभी अंचलों में हर मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम DC मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर चलाया जा रहा है।
जनता दरबार का उद्देश्य
इसका उद्देश्य है कि आम लोग अपनी समस्याएँ सीधे प्रशासन के सामने रखें और उनका त्वरित समाधान हो सके। इससे जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है।
किन समस्याओं का हो रहा समाधान?
जनता दरबार में लोगों ने जाति, आवासीय, आय, स्थानीय प्रमाण पत्र, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र, पेंशन, मनरेगा, केसीसी और भूमि विवाद से जुड़ी शिकायतें रखीं। कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया, जबकि कुछ मामलों को संबंधित विभागों को भेजा गया।
विशेष श्रेणी को प्राथमिकता
इस दरबार में वृद्धजनों, महिलाओं और दिव्यांगजनों की समस्याओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
कुछ त्वरित समाधान के उदाहरण
- ग्राम सालहन के एक आवेदक की 20 वर्षों से रुकी लगान रसीद तुरंत ऑनलाइन सुधार के बाद जारी की गई।
- सोनाहातु की संगीता देवी को तत्काल पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र दिया गया।
- नगड़ी के एक आवेदक को दाखिल-खारिज के बाद फंसी लगान रसीद तुरंत जारी की गई।
- बुढ़मू के बैजनाथ ठाकुर का 3 साल पुराना ऑनलाइन सुधार का मामला एक ही दिन में हल कर दिया गया।
नागरिकों से अपील
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने अंचल में आयोजित जनता दरबार में भाग लें और अपनी समस्याएं बेहिचक रखें। इससे न सिर्फ उनकी समस्या का समाधान होगा, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत होगा।
Also Read : Airtel प्रीपेड यूज़र्स को मिला एप्पल म्यूज़िक और Perplexity Pro का फ्री सब्सक्रिप्शन