Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2025 ♦ 7:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे पर टायर फटने से बस पलटी, पीछे से आ रहे मालवाहक ने मारी टक्कर, 30 लोग घायल
    झारखंड

    गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे पर टायर फटने से बस पलटी, पीछे से आ रहे मालवाहक ने मारी टक्कर, 30 लोग घायल

    Team JoharBy Team JoharApril 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : साहिबगंज हाईवे पर जामताड़ा मार्ग में अजय नदी के समीप एक बस का टायर फट गया। इससे बस पलट गई। इस दौरान रास्ते से होकर गुजर रही मालवाहक अनियंत्रित हो गई। वह सीधे बस से जाकर टकरा गई। हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जामताड़ा सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। करीब छह लोगों की स्थिति गंभीर है। इन्हें बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने धनबाद रेफर कर दिया है।

    दुर्घटनाग्रस्त हुई बस का नाम मोनिका बताया जा रहा है। घटना के संबंध्र में जानकारी देते हुए बस सवार महिला बेबी कुमारी ने बताया कि बस कुंडहित से जामताड़ा आ रही थी। अजय नदी के समीप बस का टायर फट गया। जिससे बस पलट गई। इसी दौरान एक मालवाहक वैन ने आकर बस को टक्कर मार दी। इससे ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस तथा स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना इतनी भीषण रही कि मालवाहक का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

    बस का शीशा टूट गया है। दुर्घटना के बाद पर्याप्त संसाधन नहीं रहने के कारण घायल लोग काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। इसके बाद इसकी सूचना जामताड़ा पुलिस को दी गई। इसके बाद जामताड़ा थाना प्रभारी अब्दुल रहमान दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बस पर सवार यात्रियों ने बताया कि सड़क घुमावदार होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं कर सका।

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयौन शोषण के आरोप में बारात निकलने से पहले दूल्हा गिरफ्तार, जेल भेजा गया
    Next Article 2010 राज्यसभा चुनाव में कथित हॉर्स ट्रेडिंग मामले पर सुनवाई, दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश

    Related Posts

    क्राइम

    धुर्वा डबल मर्डर मामले में मृतकों की हुई शिनाख्त, बड़े पिता के निधन की सूचना देने आए थे रांची

    May 13, 2025
    झारखंड

    बेरमो में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक, किस मुद्दे पर… जानें

    May 13, 2025
    झारखंड

    संत माईकल्‍स स्कूल के स्टूडेंट्स का 12वीं में बेहतरीन प्रदर्शन, कीर्ति उपाध्याय बनीं टॉपर

    May 13, 2025
    Latest Posts

    धुर्वा डबल मर्डर मामले में मृतकों की हुई शिनाख्त, बड़े पिता के निधन की सूचना देने आए थे रांची

    May 13, 2025

    बेरमो में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक, किस मुद्दे पर… जानें

    May 13, 2025

    संत माईकल्‍स स्कूल के स्टूडेंट्स का 12वीं में बेहतरीन प्रदर्शन, कीर्ति उपाध्याय बनीं टॉपर

    May 13, 2025

    फ्लाईओवर रैंप विवाद में उतरीं आशा लकड़ा, निर्माण रोकने की मांग की

    May 13, 2025

    रांची DC ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    May 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.