Jammu and Kashmir : अमरनाथ यात्रा 2025 पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बीएसएनएल (BSNL) ने एक खास प्रीपेड सिम कार्ड लॉन्च किया है। यह सिम कार्ड सिर्फ ₹196 में उपलब्ध होगा और इसकी वैलिडिटी 15 दिनों की होगी। इस सिम की मदद से श्रद्धालु यात्रा के दौरान अपने परिवार और प्रियजनों से जुड़े रहेंगे, वह भी बेहद कम खर्च में।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में बाहरी राज्यों के प्रीपेड सिम काम नहीं करते। ऐसे में या तो यात्रियों को पोस्टपेड कनेक्शन लेना पड़ता है या फिर राज्य का लोकल सिम खरीदना पड़ता है, जिसकी कीमत ₹300-₹400 तक होती है। लेकिन BSNL ने ₹196 में यह सुविधा देकर यात्रियों की जेब पर बोझ कम किया है।
कहां से खरीद सकते हैं यात्रा सिम?
श्रद्धालु यह स्पेशल BSNL यात्रा सिम निम्न स्थानों से खरीद सकते हैं:
- लखनपुर
- पहलगाम
- बालटाल
- चंद्रकोट
- भगवती नगर
ये सभी स्थल अमरनाथ यात्रा के प्रमुख चेकपॉइंट्स हैं, जहां से यात्री यात्रा शुरू करते हैं या रुकते हैं।
सिम खरीदने के लिए क्या चाहिए?
सिम लेने के लिए यात्रियों को अपना आधार कार्ड या कोई अन्य सरकारी पहचान पत्र और अमरनाथ यात्रा की वैध स्लिप दिखानी होगी। इन दस्तावेजों से KYC प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिम तुरंत एक्टिव कर दी जाएगी।
BSNL ही क्यों?
अमरनाथ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा कारणों से केवल BSNL को टेलीकॉम सेवा देने की अनुमति है। Jio, Airtel या Vi जैसी प्राइवेट कंपनियों का वहां नेटवर्क नहीं चलता।
Also Read : बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है : राहुल गांधी
Also Read : लातेहार में अपराधियों ने फूंक डाला हाइवा, राहुल दुबे गैंग का मिला पर्चा
Also Read : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा में चूक, नो-फ्लाई ज़ोन में घुसा छोटा विमान, फिर…
Also Read : PM नरेंद्र मोदी ब्राजील पहुंचे, भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत
Also Read : हाईटेंशन तार से अचानक सट गई ताजिया चौकी, फिर…
Also Read : गंगा सहित कई नदियों का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ की आशंका गहराई