Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Aug, 2025 ♦ 8:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लोहरदगा में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurAugust 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लोहरदगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lohardaga : लोहरदगा पुलिस ने ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में शामिल दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से 13 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹4300 नकद, रेलवे टिकट और मोबाइल फोन समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। बरामद ड्रग्स की अनुमानित कीमत ₹2,56,400 आंकी गई है।

    थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि पुलिस कप्तान सादीक अनवर रिजवी को पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि लोहरदगा रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री हो रही है। 8 अगस्त की शाम को पुख्ता खबर मिली कि समाहरणालय मैदान के पास दो लोग ड्रग डील करने वाले हैं।

    सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम बनाई गई। रात करीब 8:30 बजे पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने लगे, लेकिन टीम ने एक आरोपी अमजद अंसारी (32) को मौके पर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। भागा हुआ दूसरा आरोपी तबरेज खलीफा उर्फ सोनू खलीफा (22) उसी रात सोमार बाजार से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे सासाराम (बिहार) से ब्राउन शुगर लाकर लोहरदगा में बेचते थे। दोनों आरोपितों के खिलाफ लोहरदगा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    छापेमारी दल में एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, तकनीकी शाखा के नीरज कुमार मिश्रा और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि ड्रग्स के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

    Also Read : आदिवासियों के संघर्ष की कहानी काफी लंबी, आज एक जनआंदोलन की फिर जरूरत : चंपाई सोरेन

    Brown sugar smuggling busted in Lohardaga two interstate smugglers arrested दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार लोहरदगा में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वर्णरेखा नदी से बरामद युवती की बॉडी की हुई शिनाख्त, कौन है… जानें
    Next Article छोलाबेड़ा में विवाद के बाद युवक की कुल्हाड़ी से ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार…

    Related Posts

    चतरा

    TSPC उग्रवादी चढ़ चतरा पुलिस के हत्थे, हथियार और गोलियां जब्त

    August 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत नेमरा में ग्रामीणों से मिले, हालचाल पूछ ताजा की बचपन की यादें

    August 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अपनी गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, पुलिस ने किया इनकार

    August 9, 2025
    Latest Posts

    TSPC उग्रवादी चढ़ चतरा पुलिस के हत्थे, हथियार और गोलियां जब्त

    August 9, 2025

    सीएम हेमंत नेमरा में ग्रामीणों से मिले, हालचाल पूछ ताजा की बचपन की यादें

    August 9, 2025

    अपनी गिरफ्तारी देने थाना पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, पुलिस ने किया इनकार

    August 9, 2025

    छोलाबेड़ा में विवाद के बाद युवक की कुल्हाड़ी से ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार…

    August 9, 2025

    लोहरदगा में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    August 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.