Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Sep, 2025 ♦ 8:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»मायके आई बहन को भाइयों ने पीटा, महिला गंभीर रुप से घायल…
    जमशेदपुर

    मायके आई बहन को भाइयों ने पीटा, महिला गंभीर रुप से घायल…

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJune 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मां के निधन के बाद पिता की देखभाल के लिए मायके आई एक विवाहिता बेटी को उसके ही दो भाइयों ने बुरी तरह पीट दिया। महिला का आरोप है कि भाइयों ने उसे जमीन पर पटक कर लात-घूंसों से पीटा और छोटे भाई ने तो उसके सीने पर पैर रखकर जान से मारने की कोशिश की।

    घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इलाज के बाद अब पीड़िता ने टेल्को थाना में दोनों भाइयों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

    यह मामला टेल्को कॉलोनी के रोड नंबर 23 स्थित के/2-59 क्वार्टर का है। पीड़िता श्वेता शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी मां का 28 मई को निधन हो गया था। इसके बाद वह अपने पिता की देखभाल के लिए मायके में ही रह रही थी। श्वेता के दोनों भाई ओम प्रकाश शर्मा और वेद प्रकाश शर्मा अलग रहते हैं।

    श्वेता ने बताया कि 5 जून की रात करीब 8:30 बजे दोनों भाई अपने चाचा के साथ पिता के घर आए। बातचीत के दौरान जब उसने चाचा की एक बात का विरोध किया तो दोनों भाई नाराज हो गए और उसे गालियां देने लगे। भाइयों का कहना था कि उसकी शादी हो चुकी है अब उसका मायके और माता-पिता से कोई लेना-देना नहीं है इसलिए वह अपने ससुराल लौट जाए।

    श्वेता ने जब इसका विरोध किया तो दोनों भाइयों ने उसे जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। छोटे भाई ने उसके पेट, सीने और चेहरे पर जूते से मारा और फिर सीने पर पैर रखकर दबाने लगा। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

    इलाज के बाद जब उसकी तबीयत कुछ ठीक हुई तो उसने थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने कहा कि उसे अपने ही घर में डर का माहौल झेलना पड़ रहा है और वह न्याय की मांग कर रही है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : कोयला कारोबारी मनीष धानुका ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में मौत
    Next Article जदयू ने चलाया संपर्क, समस्या और समाधान अभियान, कई नेता रहे मौजूद…

    Related Posts

    गिरिडीह

    ह’त्या के आरोपी ने थाने में खुद का रेता गला, स्थिति गंभीर

    September 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में रांची प्रशासन, डीसी बोले- छुट्टी पर नहीं जाएंगे अधिकारी

    September 9, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अंगरक्षक दुर्व्यवहार मामले में दोष साबित हुआ तो ले लेंगे राजनीति से संन्यास : केएन त्रिपाठी

    September 9, 2025
    Latest Posts

    ह’त्या के आरोपी ने थाने में खुद का रेता गला, स्थिति गंभीर

    September 9, 2025

    दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में रांची प्रशासन, डीसी बोले- छुट्टी पर नहीं जाएंगे अधिकारी

    September 9, 2025

    BREAKING : सीपी राधाकृष्णन होंगे देश के 17वें उपराष्ट्रपति, 452 मिले वोट

    September 9, 2025

    अंगरक्षक दुर्व्यवहार मामले में दोष साबित हुआ तो ले लेंगे राजनीति से संन्यास : केएन त्रिपाठी

    September 9, 2025

    झारखंड के सभी सदर अस्पताल में हाेगी MRI व सीटी स्कैन की सुविधा : स्वास्थ्य मंत्री

    September 9, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.