Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Aug, 2025 ♦ 3:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»BREAKING: वार्ड 17 पार्षद पति कि अपराधियों ने गोली मारकर हत्या, RIMS में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया
    झारखंड

    BREAKING: वार्ड 17 पार्षद पति कि अपराधियों ने गोली मारकर हत्या, RIMS में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया

    Team JoharBy Team JoharApril 16, 2022Updated:April 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

     रांची: अपराधियों ने शनिवार की रात सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। शहर के हिंदपीढ़ी इलाके की पार्षद शबाना खातून के पति रिंकू खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्नी रांची नगर निगम के वार्ड नंबर 17 की मौजूदा निर्वाचित पार्षद हैं। अज्ञात अपराधियों ने हिंदपीढ़ी के बंशी चौक के पास इस वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद बाइक पर फरार हो गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी में साफ-साफ दिख रहा है कि एक ही दिशा से दो बाइक पर सवार होकर आगे-पीछे कुल चार लोग आ रहे हैं।

    इस दौरान कैमरे के ठीक नजदीक आने के बाद पीछे से आई बाइक पर बैठा व्यक्ति आगे चल रही बाइक पर बैठे व्यक्ति पर गोलियां चला रहा है। इसमें एक व्यक्ति घायल होकर नीचे गिर जाता है। बाइक अनियंत्रित हो जाती है। बाइक चालक जब तक कुछ समझ पाता है, दूसरी बाइक पर बैठे अपराधी घटनास्थल से फरार हो जाते हैं। घटना के कुछ मिनटों में ही सड़क से गुजर रहे लोग धीरे-धीरे मौके पर एकत्र होने लगते हैं। दावा किया जा रहा है कि इस वारदात में अपराधियों ने पार्षद पति को ताबड़तोड़ चार गोलियां मारी हैं।

    घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोग और पुलिस घायल व्यक्ति को आलम अस्पताल लेकर पहुंची। इसके बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग घायल को लेकर मेडिका गए। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने पार्षद पति को मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना के बाद भारी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद परिजन और मोहल्लेवासी आक्रोशित हैं। घटना स्थल पर सिटी डीएसपी दीपक कुमार, साइबर डीएसपी यशोधरा हिंदपीढ़ी थाना, लोअर बाजार, डेली मार्केट सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई।

    जमीन विवाद में हत्या की आशंका
    फिलहाल हत्या के पीछे जमीन का विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि कई पहलुओं पर पुलिस छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि रिंकू अक्सर गुदड़ी चौक में हर दिन समय बिताया करते थे। शनिवार को इफ्तार के बाद हिंदपीढ़ी गए। इस बीच रेकी करते हुए उन्हें गोली मार दी गई। अपराधियों के द्वारा घर से रेकी किए जाने की आशंका है। पुलिस आसपास लगी सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य में 32 BDO का तबादला, अधिसूचना जारी
    Next Article 17 अप्रैल का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में 19 पुलिस अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    August 26, 2025
    झारखंड

    JSCA का नाम हो ‘शिबू सोरेन स्टेडियम’, कुणाल षाड़ंगी ने उठाई मांग

    August 26, 2025
    झारखंड

    रांची में आज छात्र युवा अधिकार मंच का आक्रोश मार्च, हजारीबाग से बड़ी संख्या में छात्र रवाना

    August 26, 2025
    Latest Posts

    PM मोदी तिआंजिन में होंगे SCO शिखर सम्मेलन में शामिल, शी जिनपिंग के न्योते पर जाएंगे चीन

    August 26, 2025

    हजारीबाग में 19 पुलिस अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    August 26, 2025

    JSCA का नाम हो ‘शिबू सोरेन स्टेडियम’, कुणाल षाड़ंगी ने उठाई मांग

    August 26, 2025

    राजस्व महा-अभियान : अब सभी रैयतों का आवेदन लेना अनिवार्य, नहीं होगा कोई रिजेक्ट

    August 26, 2025

    रांची में आज छात्र युवा अधिकार मंच का आक्रोश मार्च, हजारीबाग से बड़ी संख्या में छात्र रवाना

    August 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.