Ranchi : दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर रांची पहुंच गया। दिवंगत शिबू सोरेन के मुख्यमंत्री बेटे हेमंत सोरेन और विधायक बहू कल्पना सोरेन उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से लेकर रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट से उन्हें मोरहाबादी स्थित आवास ले जाया जायेगा। जहां, आम से लेकर खास तक, कार्यकर्ता से लेकर नेता तक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद कल यानी मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) ले जाया जायेगा। जहां दिन के तीन बजे उन्हें मुखाग्नि दी जायगी।
यहां याद दिला दें कि आज यानी सोमवार को भोर में दिशोम गुरु का निधन हो गया था। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उन्होंने आखिरी हिचकी ली थी। उनके देहांत की खबर सीएम हेमंत सोरेन ने अपने X हैंडल पर शेयर की थी। उन्होंने लिखा था… “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूँ…”
Also Read : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची सर गंगाराम अस्पताल, शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि
Also Read : दिशोम गुरु का संघर्षपूर्ण जीवन, झारखंडवासी को प्रेरणा देने वाला : मंत्री संजय सेठ
Also Read : बिहार के CM नीतीश और दोनों डिप्टी CM ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक
Also Read : संघर्षों के आदि हमारे साथी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से मर्माहत हूं : लालू प्रसाद यादव
Also Read : दिशोम गुरु के निधन के बाद झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित